Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को सितारे ‘जमीन’ पर, 74 फीसदी गिरा कलेक्शन

Sitaare Zameen Par box office collection 11 days. Photo- Instagram

मुंबई। Sitaare Zameen Par Box Office Day 11: दूसरे वीकेंड में शानदार बढ़त लेने के बाद सोमवार को सितारे जमीन पर के कलेक्शन में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। आरम्भिक रिपोर्टों के अनुसार, आमिर खान की फिल्म का नेट कलेक्शन सोमवार को करीब 74 फीसदी गिरा है। वर्किंग डेज में गिरावट साधारण बात है, मगर गिरावट की दर फिल्म के आगे का सफर तय करती है।

11 दिनों में 126 करोड़

30 जून को आमिर की फिल्म ने लगभग 3.75 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन (Sitaare Zameen Par Box Office Day 11) लगभग 126.03 करोड़ हो गया है। इससे पहले दूसरे वीकेंड में फिल्म ने 33.82 करोड़ जुटा लिये थे।

दूसरे वीकेंड (27-29 जून) में फिल्म ने जोरदार उछाल लिया था। दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.67 करोड़, शनिवार को 12.55 करोड़ और रविवार को फिल्म ने 14.60 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। रविवार के मुकाबले अगर सोमवार का कलेक्शन देखें तो 10.85 करोड़ नीचे गिरा है।

यह भी पढ़ें: Upcoming Bollywood Movies In July: जुलाई में फिल्मों की झमाझम बारिश, क्या बॉक्स ऑफिस पर भी आएगा तूफान?

Sitaare Zameen Par के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं:

20 जून को रिलीज हुई सितारे जमीन पर ने 10.70 करोड़ की ओपनिंग ली थी। ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 57.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने वर्किंग डेज में अपनी रफ्तार समान बनाये रखी, जिससे पहले हफ्ते में 88.46 करोड़ जमा करने में सफल रही थी।

पहला हफ्ता:

  • Day 1: 10.70 करोड़ (ओपनिंग)
  • Day 2: 19.90 करोड़
  • Day 3: 26.70 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 57.30 करोड़

  • Day 4: 8.50 करोड़
  • Day 5: 8.60 करोड़
  • Day 6: 7.51 करोड़
  • Day 7: 6.55 करोड़

फर्स्ट वीक कलेक्शन: 88.46 करोड़

दूसरा हफ्ता:

  • Day 8: 6.67 करोड़
  • Day 9: 12.55 करोड़
  • Day 10: 14.60 करोड़

दूसरा वीकेंड: 33.82 करोड़

  • Day 11: 3.75 करोड़*

आरएस प्रसन्ना निर्देशित सितारे जमीन पर एक बास्केट बॉल कोच की कहानी है, जो 10 डाउन सिंड्रोम और ऑटिज्म वाले युवाओं को चैम्पियनशिप के लिए तैयार करता है। फिल्म में जिनिलिया देशमुख ने फीमेल लीड रोल निभाया है।

सितारे जमीन पर इस साल की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं, आमिर के करियर की छठी हाइएस्ट ग्रॉसर है। आमिर की टॉप 5 में आने के लिए सिताके जमीन पर को ठग्स ऑफ हिंदोस्तान को पीछे छोड़ना होगा, जिसने 151 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। हालांकि, यह फ्लॉप रही थी।