Deepika Padukone ने रचा इतिहास, हॉलीवुड Walk Of Fame में स्टार पाने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस

Deepika Padukone star in Hollywood Walk Of Fame. Photo- Instagram

मुंबई। Deepika Padukone: भारतीय सिनेमा में अपनी अदाकारी के दम पर पहचान बनाने वाली दीपिका पादुकोण के नाम अब एक ऐसी उपलब्धि दर्ज हुई है, जिसने उन्हें सिनेमा के इतिहास में जगह दे दी है। दीपिका हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में स्टार पाने वाल पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं।

2026 की हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम की क्लास में 35 नाम जोड़े गये हैं, जो दुनियाभर की फिल्म, टीवी, म्यूजिक, ब्रॉडवे और कॉमेडी क्षेत्रों से हैं। दीपिका का नाम मोशन पिक्चर्स कैटेगरी में है। द हॉलीवुड चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने इसकी घोषणा की है। नामों का चयन नॉमिनेशंस की लम्बी लिस्ट से किया जाता है।

दीपिका ने जताया आभार

वॉक ऑफ फेम में शामिल होने वाले सेलिब्रिटीज का चयन मोशन पिक्चर्स, टीवी, लाइव थिएटर एंड लाइव परफॉर्मेंस, रिकॉर्डिंग एंड स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट कैटेगरीज में किया जाता है। दपिका ने सोशल मीडिया के जरिए इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone in AA 22: बड़ी खबर! अल्लू अर्जुन के लिए दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास की फिल्म? देखिए ये वीडियो

इंडस्ट्री में दो दशक का सफर

दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से की थी, लेकिन 2007 में ओम शांति ओम के साथ बॉलीवुड में उनकी धमाकेदार एंट्री ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। उनकी अभिनय क्षमता, स्क्रीन प्रजेंस और समर्पण ने उन्हें जल्द ही बॉलीवुड की शीर्ष अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया।

पद्मावत, बाजीराव मस्तानी, चेन्नई एक्सप्रेस और ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्मों में उनके दमदार प्रदर्शन ने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीता। 2017 में दीपिका ने हॉलीवुड में कदम रखा, जब उन्होंने विन डीजल के साथ xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज में मुख्य भूमिका निभाई।

इस फिल्म में उनकी शानदार उपस्थिति ने दुनिया भर में ध्यान खींचा और हॉलीवुड में भारतीय प्रतिभा को नई पहचान दिलाई। इसके बाद, वह वैश्विक मंच पर कई प्रोजेक्ट्स और ब्रांड्स के साथ जुड़ीं, जिसने उनकी अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को और बढ़ाया।

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में नाम शामिल होना किसी भी कलाकार के लिए सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है। दीपिका का यह सम्मान भारतीय सिनेमा के वैश्विक प्रभाव को रेखांकित करता है। यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भारतीय कलाकार अब विश्व सिनेमा में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।

दीपिका ने हमेशा अपनी कला के प्रति ईमानदारी और सामाजिक मुद्दों के प्रति जागरूकता दिखाई है। मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक बदलाव जैसे विषयों पर उनकी सक्रियता ने उन्हें एक प्रेरणा बनाया है।