Ghaati Postponed: अनुष्का शेट्टी की फिल्म का अभी करना होगा इंतजार, दूसरी बार टली रिलीज

Ghaati postponed. Photo- Instagram

मुंबई। Ghaati Postponed: अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी के लिए फैंस को अभी और इंतजार करना पड़ेगा। फिल्म की रिलीज तीसरी बार टाल दी गई है। निर्माता कम्पनी यूवी क्रिएशंस ने सोशल मीडिया में नोट लिखकर इसकी जानकारी दी है। हालांकि, नई रिलीज डेट के बारे में अभी नहीं बताया है।

घाटी 11 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। मगर, कुछ प्रोडक्शन वर्क बाकी रहने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया।

सोशल मीडिया में शेयर किया स्टेटमेंट

यूवी क्रिएशंस ने एक्स पर स्टेटमेंट जारी किया, जिसमें कहा गया है- सिनेमा एक नदी की तरह है। कभी-कभी यह तेजी से आगे की ओर बहती है तो कभी गहराई हासिल करने के लिए रुक जाती है।

घाटी सिर्फ फिल्म नहीं है, बल्कि यह किसी पर्वत का अनुनाद है, जंगली हवा है, एक कहानी है, जिसे पत्थर और मिट्टी से मिलाकर बनाया है। हर एक फ्रेम, हर सांस का सम्मान रखने के लिए हमने इसकी उड़ान को कुछ वक्त के लिए थामने का फैसला किया है।

हमें विश्वास है कि यह इंतजार फिल्म देखने के अनुभव को बेहतर इंटेंस और यादगार करेगा। आपके प्यार, धैर्य और इस प्रक्रिया में हमारे साथ बने रहने के लिए आपका शुक्रिया। जब तक कि पर्वत फिर से नहीं पुकारते, हम आपके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें: Game Changer Row: राम चरन पर कमेंट कर बुरे फंसे दिल राजू और शिरीष, फैंस के दबाव में मांगनी पड़ी माफी

दूसरी बार टली रिलीज डेट

यह दूसरी बार है, जब फिल्म की रिलीज डेट टाली गई है। घाटी पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। निर्देशक कृष जगरामुड़ी के साथ अनुष्का की यह दूसरी फिल्म है।

पिछले साल 7 नवम्बर को फिल्म का फर्स्ट लुक रिवील किया गया था। पहले पोस्टर पर अनुष्का शेट्टी का इंटेंस लुक सामने आया था। आंखों में पानी, सिर से बहता खून और चेहरे पर आक्रोश लिए अनुष्का को चिलम खींचत हुए दिखाया गया था।

इसके साथ फिल्म का फर्स्ट ग्लिम्प्स टीजर भी साझा किया गया, जिसमें अनुष्का का क्रूर अंदाज सामने आया था। इस लुक ने फैंस को बहुत उत्साहित कर दिया था और वो बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

15 जनवरी को फिल्म में अनुष्का के को-एक्टर विक्रम प्रभु का लुक रिवील किया था। 21 जून को फिल्म का पहला गाना सैलोर भी रिलीज किया गया था।