Metro In Dino Box Office Day 8: आठ दिनों में कहां तक पहुंची अनुराग बसु की मेट्रो इन दिनों? जानिए- हर दिन का कलेक्शन

Metro In Dino box office collection Day 8. Photo- Instagram

मुंबई। Metro In Dino Box Office Day 8: शुक्रवार (11 जुलाई) को अनुराग बसु की शहरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म मेट्रो इन दिनों दूसरे हफ्ते में दाखिल हो गई। फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 2.44 करोड़ का नेट कलेक्शन किया और इसके साथ इसका 8 दिनों का नेट कलेक्शन 32.01 करोड़ हो गया।

जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ ने किया बंटाधार?

अगर, पहले हफ्ते में फिल्म का प्रदर्शन देखें तो यह औसत रहा। मेट्रो इन दिनों जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ और आमिर खान की सितारे जमीन पर के बीच पिसकर रह गई। मेट्रो इन दिनों के साथ रिलीज हुई जुरासिक वरर्ल्ड रीबर्थ ने सबसे ज्यादा दर्शक खींचे, जिसका सीधा असर मेट्रो इन दिनोंं पर पड़ा। आमिर की फिल्म भी तीसरे हफ्ते में होने के बावजूद दर्शक जुटाती रही।

खास बात यह है कि अनुराग बसु की फिल्म को ज्यादातर क्रिटिक्स ने अच्छी रेटिंग्स दी थीं। फिल्म का प्रचार भी डटकर किया गया, मगर बॉक्स ऑफिस पर वैसा टर्न आउट नहीं मिला, जैसा होना चाहिए था। मेट्रो इन दिनों, महानगरों की फिल्म है, जहां जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ से इसे टक्कर मिल रही है।

अगर आठ दिनों मे मेट्रो इन दिनों की प्रतिदिन कमाई के आंकड़े देखें तो इस प्रकार हैं:

Day 1 (शुक्रवार)- 4.05 करोड़

Day 2 (शनिवार)- 6.81 करोड़

Day 3 (रविवार)- 7.79 करोड़

ओपनिंग वीकेंड: 18.65 करोड़

Day 4 (सोमवार)- 2.69 करोड़

Day 5 (मंगलवार)- 3.24 करोड़

Day 6 (बुधवार)- 2.64 करोड़

Day 7 (गुरुवार)- 2.35 करोड़

Day 8 (शुक्रवार)- 2.44 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 32.01 करोड़

40 करोड़ में बनी है Metro In Dino

मेकर्स को उम्मीद है कि कम कलेक्शन होने के बावजूद फिल्म स्लीपर हिट हो जाएगी। इसकी वजह है नियंत्रित बजट। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेट्रो इन दिनों 40 करोड़ के सीमित बजट में बनाई गई है। प्रचार और रिलीज में लगभग 7 करोड़ खर्च हुए हैं, यानी फिल्म की लैंडिग कॉस्ट लगभग 47 करोड़ है। हालांकि, स्लीपर हिट होने के लिए भी फिल्म को कम से कम 60 करोड़ तक पहुंचना होगा।

मेट्रो इन दिनों में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिमा सना शेख, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर और नीना गुप्ता ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह अनुराग की मेट्रो ट्रिलॉजी की तीसरी फिल्म है। पहली दो फिल्में लाइफ इन अ मेट्रो और लूडो हैं।