मुंबई।Avatar Fire And Ash: जेम्स कैमरून की अवतार फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म अवतार- फायर एंड एश इस साल दिसम्बर में रिलीज हो रही है। इस फिल्म का इंतजार दुनियाभर के दर्शक कर रहे हैं। अवातर- फायर एंड एश में इस बार एक नये विलेन की एंट्री होगी, जिसका नाम है वरंग।
अवतार का नया विलेन वरंग
20th सेंचुरी फॉक्स ने मंगलवार को वरंग का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया। वरंग का किरदार अभिनेता ऊना चैपलिन निभा रहे हैं। सैम वर्थिंग्टन, जोई सैल्डाना और सिगर्नी वीबर अपने पुराने किरदारों में नजर आएंग।
फायर एंड एश, अवतार फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसकी पहली फिल्म अवतार 2009 में आई थी। इसके बाद दूसरी फिल्म द वे ऑफ वॉटर 2022 में रिलीज की गई थी। दोनों फिल्में बेहद सफल रही थीं और हॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। यह दुनिया की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी भी है।
यह भी पढ़ें: Hollywood Movies In July: सुपरहीरोज के नाम रहेगा जुलाई, हॉलीवुड से आ रहीं ये धमाकेदार फिल्में

अवतार फ्रेंचाइजी में कुल पांच फिल्में प्लान की गई हैं। अवतार 4, 2029 और अवतार 5, 2031 में रिलीज होगी। अवतार फिल्मों की कहानी जेम्स कैमरून ने ही लिखी है और वही निर्देशन कर रहे हैं। पहले भाग की कहानी साल 2154 में सेट है।
पैंडोरा पर दिखाई गई है अवतार की कहानी
अवतार की कहानी धरती के रहने वालों और पैंडोरा की स्थानीय प्रजाति नावी के बीच जंग पर आधारित है। पहली फिल्म में दिखाया गया था कि पैंडोरा पर एक बेहद मूल्यवान पदार्थ के लिए एक अमेरिकन कम्पनी वहां खनन कर रही है, जिससे पैंडोरा का पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Upcoming Hollywood Movies In 2025: ‘सुपरमैन’ से ‘अवतार 3’ तक, हॉलीवुड में रहेगा सीक्वल्स और रीमेक्स का बोलबाला
पैंडोरा के नावी प्रजाति के निवासियों से इंटरेक्ट करने के लिए एक विशेष तकनीक के जरिए इंसानों को नावियों के विशालकाय प्रतिरूपों से जोड़ा जाता है। सैम वर्थिंग्टन ने जैक सुली का किरदार निभाया है, जो पैराप्लेजिक युवक है, जो पैंडोरा जाता है। पहली फिल्म में जैक नावियों की ओर से लालची धरतीवासियों के खिलाफ लड़ता है और फिर अपने नावी अवतार को ही ग्रहण कर लेता है।
अवतार द वे ऑफ वाटर की कहानी पहली फिल्म के 13 साल बाद के कालखंड में दिखाई गई और 2170 में सेट थी। अवतार फायर एंड एश 19 दिसम्बर को भारत में फिल्म अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जाएगी। फर्स्ट लुक पोस्टर भी इन सभी भाषाओं में जारी किये गये हैं।