मुंबई। Saiyaara Box Office Day 6: मोहित सूरी निर्देशित सैयारा ने बुधवार को भी अपना शानदार सफर जारी रखा और लगातार छठे दिन कलेक्शन का आंकड़ा 20 करोड़ से ऊपर रखा है। बुधवार के कलेक्शन के बाद सैयारा ने 150 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है और अब साल की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बनने के रास्ते पर चल पड़ी है।
बुधवार को 22 करोड़ नेट नेट कलेक्शन
18 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने बुधवार को 22 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है। अब फिल्म का छह दिनों का नेट कलेक्शन 155.75 करोड़ हो गया है।
उम्मीद है कि गुरुवार के कलेक्शन के बाद सैयारा आमिर खान की सितारे जमीन पर को पीछे छोड़कर 2025 की चौथी हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन जाएगी और दूसरे वीकेंड में फिल्म 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेकर हाउसफुल 5 को धूल चटाकर 2025 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म का दर्जा पा लेगी। फिलहाल 2025 की टॉप 5 फिल्में इस प्रकार हैं-
- छावा- 600.10 करोड़
- हाउसफुल 5- 200 करोड़ (पुष्टि नहीं)
- रेड 2- 178 करोड़
- सितारे जमीन पर- 165 करोड़ (लगभघ)
- सैयारा- 155.75 करोड़
अगर, उपरोक्त पांचों फिल्मों के छह दिनों के नेट कलेक्शंस की तुलना करें तो छावा के बाद सैयारा इस साल की अन्य टॉप फिल्मों में बेहतर ट्रेंड कर रही है।
- छावा ने 200 करोड़ का पड़ाव पार करते हुए 203.68 करोड़ जमा किये थे।
- हाउसफुल 6 ने 126.08 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।
- रेड 2 ने 88.75 करोड़ जमा किये थे।
- सितारे जमीन पर ने 81.91 करोड़ बटोरे थे।
सैयारा का प्रतिदिन कलेक्शन
सैयारा ने 22 करोड़ की ओपनिंग ली थी। दूसरे दिन फिल्म ने 26.25 करोड़ जमा किये थे, जबकि रविवार को सैयारा का कलेक्शन 35.75 करोड़ पर पहुंच गया। सोमवार को फिल्म ने 24.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था।
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
यशराज फिल्म्स निर्मित फिल्म से अहान पांडेय ने डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा की फीमेल लीड के तौर पर पहली फिल्म है।