मुंबई। Avatar Fire And Ash Trailer: जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश का ट्रेलर 28 जुलाई को आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर दर्शकों को पैंडोरा की दुनिया में एक और रोमांचक यात्रा पर ले जाता है।
ट्रेलर पहले सिनेमाकॉन में प्रदर्शित हुआ और बाद में द फैंटास्टिक फोर: फर्स्ट स्टेप्स के साथ सिनेमाघरों में दिखाया गया था।
कैसा है Avatar Fire And Ash का ट्रेलर?
2 मिनट 26 सेकंड के इस ट्रेलर में पैंडोरा के शानदार विजुअल्स और नई नावी जनजातियों- विंड ट्रेडर्स और ऐश पीपल की झलक दिखाई गई है। विंड ट्रेडर्स जहां आकाश में गुब्बारे जैसे जहाजों पर उड़ते हैं। वहीं ऐश पीपल, जो आग से भरे प्राणियों पर सवार हैं। नए खलनायक वरंग (ऊना चैपलिन) के नेतृत्व में एक आक्रामक जनजाति के रूप में उभरते हैं।
ट्रेलर में जैक सुली (सैम वर्थिंगटन) अपनी पत्नी नेयतिरी (जोई सलडाना) से कहते हैं, “हम इस तरह नहीं जी सकते, प्रिय। हम इस नफरत के साथ नहीं जी सकते।” यह संवाद नावी जनजातियों के बीच तनाव और संघर्ष को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: Avatar Fire And Ash: पैंडोरा पर इस बार दिखेगा नये विलेन Varang का आतंक, फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
ट्रेलर में कर्नल माइल्स क्वारिट्च (स्टीफन लैंग) की वापसी भी दिखाई गई है, जो ऐश पीपल के काले, लाल और सफेद रंगों में रंगे हुए हैं, जिससे उनके इस जनजाति के साथ गठजोड़ की संभावना जताई जा रही है।
कि़री (सिगॉर्नी वीवर) को वरंग द्वारा कैद किए जाने का दृश्य और वरंग का यह कहना कि “तुम्हारी देवी का यहां कोई दबदबा नहीं है,” कहानी में एक नए मोरल एंगल को उजागर करता है।
हालांकि ट्रेलर की कुछ लीक कॉपियां ऑनलाइन सामने आई थीं, लेकिन डिज़्नी ने इन्हें जल्दी हटा दिया। प्रशंसकों ने इसकी दृश्यात्मक भव्यता और भावनात्मक गहराई की जमकर तारीफ की है।
यह फिल्म अवतार: द वे ऑफ वॉटर की कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां जैक और नेयतिरी अपने बेटे नेटेयम की मृत्यु के दुख से जूझते हुए ऐश पीपल के खिलाफ नई चुनौतियों का सामना करते हैं।
कब रिलीज होगी अवतार 3?
3 घंटे 12 मिनट से अधिक की अवधि के साथ अवतार: फायर एंड एश एक बार फिर सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार है। फिल्म 19 दिसंबर 2025 को भारत में छह भाषाओं- अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।