मुंबई। Saiyaara Box Office Day 12: सोमवार को सिंगल डिजिट कलेक्शन के बाद मंगलवार को एक बार फिर सैयारा की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने डबल डिजिट कलेक्शन किया। हालांकि, फिल्म की रफ्तार पहले के मुकाबले कम हुई है, मगर सैयारा फिर भी रुके बिना आगे बढ़ रही है।
मंगलवार को फिल्म ने 10.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका 12 दिनों का नेट कलेक्शन 270.75 करोड़ हो चुका है। अब 300 करोड़ के लिए फिल्म को 29.25 करोड़ की जरूरत है।
हालांकि, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए यह पड़ाव कुछ दूर हो गया है। अब तीसरे वीकेंड में फिल्म 300 करोड़ के पड़ाव तक पहुंच पाएगी।
साल की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी सैयारा को तीसरे हफ्ते में नई फिल्मों से टकराना होगा, जिनमें अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2 और सिद्धांत चतुर्वेदी की धड़क 2 शामिल हैं।
सन ऑफ सरदार 2 कॉमेडी एक्शन फिल्म है, जबकि धड़क 2 इंटेंस लव स्टोरी है। इन दोनों फिल्मों के आने से सैयारा की रफ्तार कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: ‘सैयारा’ और ‘धड़क 2’ के बीच फंसी ‘Son Of Sardaar 2’, पहले दिन के टिकटों पर अजय देवगन लेकर आये ऑफर
पहला हफ्ता
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
दूसरा हफ्ता
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़
ओवरसीज में भी दिखा फिल्म का दम
सैयारा ने सिर्फ देश में ही नहीं, ओवरसीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। निर्माता यशराज फिल्म्स की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 10.8 मिलियन डॉलर (लगभग 94 करोड़) ग्रॉस कलेक्शन के साथ सैयारा 2025 में ओवरसीज में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
25-27 जुलाई के वीकेंड में सैयारा ने यूएई, नॉर्थ अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में सुपरमैन को Per Theatre Average में पीछे छोड़ दिया। इससे आगे सिर्फ फैंटास्टिक फोर है, जो नई रिलीज है।
सैयारा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जिनके करियर की यह सबसे बड़ी कामयाबी बन गई है। फिल्म से अहान पांडेय और अनीत पड्डा ने बतौर फीमेल लीड डेब्यू किया है। सैयारा, भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी डेब्यूटेंट ने इतनी बड़ी कामयाबी नहीं देखी है। वहीं, सैयारा सबसे अधिक कमाई करने वाली लव स्टोरी भी बन गई है।