मुंबई। Saiyaara Box Office Day 15: मोहित सूरी निर्देशित सैयारा के कलेक्शंस की रफ्तार कम हो गई है, मगर इसके बावजूद तीसरे शुक्रवार को नई रिलीजेज के बावजूद फिल्म डटी रही और ठीकठाक कलेक्शन करते हुए 300 करोड़ के कुछ और करीब पहुंच गई है।
सैयारा ने शुक्रवार को 5 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ तीसरे हफ्ते में एंट्री ली, जिसके बाद इसका 15 दिनों का कलेक्शन 290.25 करोड़ हो गया। अब 300 करोड़ के लिए 9.75 करोड़ चाहिए। फिल्म की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे वीकेंड खत्म होते-होते फिल्म ट्रिपल सेंचुरी पूरी कर लेगी।
300 करोड़ के पड़ाव को पार करने वाली सैयारा इस साल की दूसरी फिल्म होगी। पहले स्थान पर विक्की कौशल की छावा है, जिसने 10 दिनों में 300 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था।
दो हफ्तों में 285 करोड़ किये जमा
यशराज फिल्म्स निर्मिता सैयारा 18 जुलाई को रिलीज हुई थी और फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया था। फिल्म ने 22 करोड़ की ओपनिंग ली थी, जबकि ओपनिंग वीकेंड में 84 करोड़ जमा कर लिये थे।
पहले हफ्ते में सैयारा का नेट कलेक्शन 175.25 करोड़ हो गया था, जबकि दूसरे वीकेंड में 75.50 करोड़ जमा किये और दूसरे हफ्ते में 110 करोड़ नेट कलेक्शन किया। 31 जुलाई को खत्म हुए दूसरे हफ्ते बाद फिल्म का नेट कलेक्शन 285.25 करोड़ हो गया था।
यह भी पढ़ें: Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: अजय देवगन की फिल्म ने की औसत शुरुआत, वीकेंड में भी जारी रहेगा टिकटों पर ऑफर
Saiyaara Week-1
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
Saiyaara Week-2
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़
Day 13 (बुधवार): 8 करोड़
Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़
Saiyaara Week-3
Day 15 (शुक्रवार): 5 करोड़
गौरतलब पहलू यह है कि सैयारा की यह कमाई बिना किसी ऑफर या ज्यादा प्रमोशन के हुई है। सैयारा से अहान पांडेय ने डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा ने बतौर फीमेल लीड डेब्यू किया।