मुंबई। Saiyaara Box Office Day 17: यशराज फिल्म्स की फिल्म सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर वो कारनामा कर दिखाया है, जो बड़े-बड़े तीस मार खां इस साल नहीं कर सके। डेब्यूटेंट्स की इस फिल्म ने तीसरे रविवार और रिलीज के 17वें दिन 300 करोड़ क्लब में जोरदार एंट्री ले ली।
सैयारा भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे अधिक कमाई करने वाली लव स्टोरी बन गई है, जिसकी मुख्य स्टार कास्ट में कोई स्थापित नाम नहीं, बल्कि डेब्यूटेंट एक्टर्स थे। बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ सिनेमा की भारीभरकम फिल्मों की चुनौती के बावजूद सैयारा इस पड़ाव तक पहुंची है।
रविवार को फिल्म ने 8.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 17 दिनों का कलेक्शन 305.50 करोड़ हो चुका है। तीसरे वीकेंड में फिल्म ने 20.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया। साल 2025 की टॉप 5 फिल्मों में दूसरे स्थान पर बैठी सैयारा ने अक्षय कुमार की हाउसफुल 5, अजय देवगन की रेड 2 और आमिर खान की सितारे जमीन पर को शिकस्त दी है।
यह भी पढ़ें: Mahavatar Narsimha Box Office: कांतारा-KGF 2 का इतिहास दोहरा रही ‘महावतार नरसिम्हा’, दूसरे शनिवार को 200% बढ़ी कमाई
2025 की टॉप 5 फिल्में अब इस प्रकार हैं-
- छावा- 600.10 करोड़
- सैयारा- 305.50 करोड़
- हाउसफुल 5- 200 करोड़
- रेड 2- 178 करोड़
- सितारे जमीन पर 166 करोड़
2025 की दूसरी सबसे तेज फिल्म
सैयारा इस साल की दूसरी सबसे तेज फिल्म भी बन चुकी है। फिल्म ने 50 करोड़ का पड़ाव तीसरे दिन हासिल कर लिया था। 100 करोड़ का पड़ाव चौथे दिन, 200 करोड़ छठे दिन और 300 करोड़ का पड़ाव 17वें दिन पार कर लिया।
- 50 करोड़- तीसरे दिन
- 100 करोड़- चौथे दिन
- 150 करोड़- छठे दिन
- 200 करोड़- नौवें दिन
- 250 करोड़- दसवें दिन
- 300 करोड़- सत्रहवें दिन
हिंदी सिनेमा का 300 करोड़ क्लब
मोहित सूरी निर्देशित सैयारा हिंदी सिनेमा के प्रतिष्ठित 300 करोड़ क्लब की सदस्य बन गई है। नीचे दी गई टेबल में कम से कम 300 करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट दी गई है। साथ ही बताया गया है कि किस फिल्म को 300 करोड़ का पड़ाव पार करने में कितने दिन लगे।
फिल्म | 300 करोड़ तक पहुंचने में लगे दिन | रिलीज का साल |
पुष्पा 2- द रूल (अल्लू अर्जुन) | 5 | 2024 |
जवान (शाह रुख खान) | 5 | 2023 |
पठान (शाह रुख खान) | 6 | 2023 |
एनिमल (रणबीर कपूर) | 6 | 2023 |
गदर 2 (सनी देओल) | 8 | 2023 |
स्त्री 2 (राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर) | 8 | 2024 |
छावा (विक्की कौशल) | 10 | 2025 |
बाहुबली 2 (प्रभास) | 11 | 2017 |
केजीएफ 2 (यश) | 11 | 2022 |
दंगल (आमिर खान) | 13 | 2016 |
संजू (रणबीर कपूर) | 16 | 2018 |
टाइगर जिंदा है (सलमान खान) | 16 | 2017 |
सैयारा (अहान पांडेय) | 17 | 2025 |
पीके (आमिर खान) | 17 | 2014 |
वार (ऋतिक रोशन) | 19 | 2019 |
बजरंगी भाईजान (सलमान खान) | 20 | 2015 |
सुल्तान (सलमान खान) | 35 | 2016 |
पद्मावत (दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, शाहिज कपूर) | 50 | 2018 |
18 जुलाई को रिलीज सैयारा ने आते ही अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया था। 22 करोड़ की ओपनिंग लेकर फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 84 करोड़ जमा कर लिये थे। पहले हफ्ते में फिल्म ने 175.25 करोड़ और दो हफ्तों बाद 285.25 करोड़ जुटा लिये थे।
Saiyaara Week-1
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
Saiyaara Week-2
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़
Day 13 (बुधवार): 8 करोड़
Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़
Saiyaara Week-3
Day 15 (शुक्रवार): 5 करोड़
Day 16 (शनिवार): 7 करोड़
Day 17 (रविवार): 8.25 करोड़
तीसरा वीकेंड: 20.25 करोड़
गौरतलब पहलू यह है कि सैयारा की यह कमाई बिना किसी ऑफर या ज्यादा प्रमोशन के हुई है। सैयारा से अहान पांडेय ने डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा ने बतौर फीमेल लीड डेब्यू किया।
(कलेक्शन की फाइनल फिगर आने के बाद खबर को अपडेट किया गया है)