मुंबई। Saiyaara Box Office Day 25: सैयारा इस साल की सरप्राइजिंग हिट फिल्म बनकर उभरी है। न्यूमकमर्स के बावजूद फिल्म ने बड़ी तादाद में दर्शकों को आकर्षित किया और बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा। रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही सैयारा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
चौथे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार कम हो गई है। 14 अगस्त को वॉर 2 और कुली की रिलीज का सैयारा पर बड़ा असर पड़ेगा। हालांकि, तब तक फिल्म कुछ करोड़ और जोड़ लेगी। चौथे सोमवार को फिल्म ने 1.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद सैयारा रिलीज का 25 दिनों का नेट कलेक्शन 327.25 करोड़ हो गया है।
फिल्म की मौजूदा गति को देखते हुए इसका 350 करोड़ तक पहुंचना मुश्किल लगता है, क्योंकि वॉर 2 और कुली की रिलीज के बाद इसकी स्क्रींस भी काफी कम हो जाएंगी। सैयारा इस साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है, जो 153 करोड़ ग्रॉस है। तीन हफ्तों में फिल्म 533 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
सैयारा की प्रतिदिन कमाई इस प्रकार रही:
Saiyaara Week-1
Day 1 (शुक्रवार): 22 करोड़
Day 2 (शनिवार): 26.25 करोड़
Day 3 रविवार: 35.75 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 84 करोड़
Day 4 (सोमवार): 24.25 करोड़
Day 5 (मंगलवार): 25 करोड़
Day 6 (बुधवार): 21 करोड़
Day 7 (गुरुवार): 18.75 करोड़
ओपनिंग वीक: 175.25 करोड़
Saiyaara Week-2
Day 8 (शुक्रवार): 18.50 करोड़
Day 9 (शनिवार): 27 करोड़
Day 10 (रविवार): 30 करोड़
दूसरा वीकेंड: 75.50 करोड़
Day 11 (सोमवार): 9.50 करोड़
Day 12 (मंगलवार): 10.50 करोड़
Day 13 (बुधवार): 8 करोड़
Day 14 (गुरुवार): 6.50 करोड़
दूसरे हफ्ते का कलेक्शन: 110 करोड़
दो हफ्तों का कलेक्शन: 285.25 करोड़
Saiyaara Week-3
Day 15 (शुक्रवार): 5 करोड़
Day 16 (शनिवार): 7 करोड़
Day 17 (रविवार): 8.25 करोड़
तीसरा वीकेंड: 20.25 करोड़
Day 18 (सोमवार): 2.50 करोड़
Day 19 (मंगलवार): 2.75 करोड़
Day 20 (बुधवार): 2.25 करोड़
Day 21 (गुरुवार): 2 करोड़
तीसरे हफ्ते का कलेक्शन: 29.75 करोड़
तीन हफ्तों का कलेक्शन: 315 करोड़
Saiyaara Week-4
Day 22 (शुक्रवार): 2.25 करोड़
Day 23 (शनिवार): 4 करोड़
Day 24 (रविवार): 4.50 करोड़
चौथा वीकेंड: 10.75 करोड़
Day 25 (सोमवार): 1.50 करोड़
सैयारा का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है, जबकि यशराज फिल्म्स ने निर्माण किया है। इस फिल्म से अहान पांडेय ने बतौर एक्टर डेब्यू किया है, जबकि अनीत पड्डा ने फीमेल लीड के तौर पर पारी शुरू की है।