मुंबई। Ek Chatur Naar Release Date: अभिनेत्री और टी-सीरीज के मुखिया भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला अपनी आने वाली फिल्म एक चतुर नार में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी। इस फिल्म में नील नितिन मुकेश लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा बुधवार को फर्स्ट लुक के साथ कर दी गई।
उमेश शुक्ला ने किया है निर्देशन
इस फिल्म का निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है, जिन्होंने ओहमाई गॉड, 102 नॉट आउट जैसी फिल्में बनाई हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर और वीडियोज काफी दिलचस्प हैं। दिव्या जहां सलवार सूट पहने हुए मिडिल क्लास हाउसवाइफ लग रही हैं, वहीं नील नितिन मुकेश सूट-बूट पहने हुए डैशिंग लग रहे हैं।
पोस्टर में दिखाया गया है कि दिव्या की चोटी को नागिन का रूप दिया गया है। उनके चेहरे पर रहस्यमयी भाव हैं, जिससे लगता है कि यह किरदार कुछ छिपा रहा है।
एक चतुर नार 12 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण टी-सीरीज और मैरी गो राउंड ने किया है। उमेश शुक्ला निर्देशक होने के साथ को-प्रोड्यूसरभी हैं।
6 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटेंगे नील
नील नितिन मुकेश 6 साल बाद इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। उनकी आखिरी स्क्रीन प्रेजेंस साहो और बाइपास रोड में थी, जो 2019 में रिलीज हुई थीं। पिछले साल माधवन ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म हिसाब बराबर में आर माधवन के साथ नेगेटिव रोल में नजर आये थे।
दिव्या खोसला की पिछली फिल्म सावी है, जो 2024 में आई थी। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी। अभिनय देव निर्देशित फिल्म में अनिल कपूर ने एक्टेंडेड एपीयरेंस दी थी। हर्षवर्धन राणे भी अहम किरदार में थे।