मुंबई। OTT Releases (25-30 August): अगस्त का आखिरी हफ्ता ओटीटी पर मनोरंजन की तलाश करने वालों के लिए बड़ी-बड़ी फिल्मों का खजाना लेकर आया है। अगर सिनेमाघरों में इन फिल्मों को देखने से चूक गये तो अब ओटीटी पर अपनी मर्जी के हिसाब से जब चाहे तब देख सकते हैं।
वैसे भी, थिएटर्स में इस शुक्रवार को सिर्फ परम सुंदरी रिलीज हो रही है। ऐसे में ओटीटी पर फिल्में और सीरीज देखने के लिए भरपूर समय रहेगा। इस हफ्ते बॉलीवुड और हॉलीवुड की चर्चित फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं। इनमें मेट्रो… इन दिनों, किंगडम, थंडरबोल्ट्स और कराटे किड लीजेंड्स शामिल हैं।
इनके अलावा कुछ दिलचस्प सीरीज भी ओटीटी पर आ जाएंगी। आइए, आपको इस हफ्ते की पूरी लिस्ट से परिचित करवाते हैं।
किंग एंड कॉन्करर
रिलीज डेट: 25 अगस्त
जॉनर: हिस्टोरिकल ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
सार: इसकी कहानी 11वीं सदी के ब्रिटेन में दिखाई गई है, जब इंग्लैंड के राजा हैरोल्ड गॉडविन्सन के सामने नॉरमैन विलियन की चुनौती आती है। यहां देखें ट्रेलर।
अपलोड सीजन-4
रिलीज डेट: 25 अगस्त
जॉनर: साइंक फिक्शन कॉमेड ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: अंग्रेजी
सार: इसकी कहानी 2033 में दिखाई गई है। तकनीक इतनी विकसित हो गई है कि इंसान खुद को अपनी मनचाही अन्य जिंदगी में अपलोड कर सकता है। ट्रेलर यहां देखें।
एबिगेल
रिलीज डेट: 26 अगस्त
जॉनर: वैम्पायर हॉरर कॉमेडी फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सार: एक युवा बैले डांसर को फिरौती के लिए किडनैप कर लिया जाता है। इस घटना के बाद किडनैपर्स की जिंदगी बदलने वाली होती है। ट्रेलर यहां देखें।
हाफ सीए सीजन 2
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: ड्रामा सरीज
प्लेटफॉर्म: एमएक्स प्लेयर
भाषा: हिंदी
सार: हाफ सीए के दूसरे सीजन में आगे की कहानी दिखाई जाएगी। ट्रेलर यहां देखें।
कटरीना: कम हेल एंड हाइ वाटर
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: डॉक्युमेंट्री सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सार: इसमें हरीकेन के सरवाइवर्स के संघर्ष को दिखाया गया है। ट्रेलर यहां देखें।
किंगडम
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: एक्शन फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: तेलुगु
सार: विजय देवरकोंडा अभिनीत फिल्म थिएटर्स के बाद ओटीटी पर आ रही है। ट्रेलर यहां देखें।
तेहरान
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: जियोग्राफिकल एक्शन फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: हिंदी
सार: जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म जी5 के बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी आ गई है। जॉन इसमें दिल्ली पुलिस के अधिकारी बने हैं, जो एक आतंकवादी की तलाश में तेहरान पहुंचकर उसे मारता है। ट्रेलर यहां देखें।
थंडरबोल्ट्स
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: सुपरहीरो एक्शन फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
सार: एवेंजर्स के बाद दुनिया की रक्षा करने की जिम्मेदारी कुछ एंटी हीरोज के कंधों पर आ जाती है। ट्रेलर यहां देखें।
मैक्सटन हॉल रीयूनियन
रिलीज डेट: 27 अगस्त
जॉनर: बिहाइंड द सीन शो
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: अंग्रेजी
सार: मैक्सटन सीजन 2 की रिलीज से पहले स्टार कास्ट ने रीयूनियन करके पुरानी यादों को ताजा किया। ट्रेलर यहां देखें।
डे ऑफ रेकनिंग
रिलीज डेट: 28 अगस्त
जॉनर: वेस्टर्न एक्शन थ्रिलर फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
सार: परेशानियों से घिरा एक शेरिफ शातिर महिला अपराधी को पकड़ने के लिए यूएस मार्शल की मदद लेता है, जो खुद बेहद खतरनाक है। ट्रेलर यहां देखें।
माइ डेड फ्रेंड जोई
रिलीज डेट: 28 अगस्त
जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
सार: यूएस आर्मी की अफगान वेटरन की अपने वियतनाम वेटरन दादा से नहीं पटती और इसकी वजह है उसका मरा हुआ दोस्त, जो यूएस आर्मी में था। ट्रेलर यहां देखें।
माई लाइफ विद द वॉल्टर ब्वॉइज सीजन 2
रिलीज डेट: 28 अगस्त
जॉनर: टीन ड्रामा सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सार: इसकी कहानी हाल ही में अनाथ हुई लड़की जैकी हॉवर्ड के आसपास घूमती है। ट्रेलर यहां देखें।
द थर्सडे मर्डर क्लब
रिलीज डेट: 28 अगस्त
जॉनर: ब्रिटिश क्राइम कॉमेडी फिल्म
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सार: चार रिटायर्ड बुजुर्ग शौक के लिए जासूसी करते हैं, मगर एक कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए उलझ जाते हैं। ट्रेलर यहां देखें।
बेटर मैन
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
भाषा: अंग्रेजी
सार: यह सिंगर रॉबी विलियम्स की लाइफ पर आधारित है। ट्रेलर यहां देखें।
इरोटिक स्टोरीज
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: एंथोलॉजी सीरीज
प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले
भाषा: अंग्रेजी
सार: यह ऑस्ट्रेलियन टीवी सीरीज है, जो 2023 में आई थी। ट्रेलर यहां देखें।
मेट्रो… इन दिनों
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: रोमांस ड्रामा
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: हिंदी
सार: अनुराग बसु निर्देशित फिल्म एक महानगर में अलग-अलग लोगों की जिंदगी दिखाती है, जो आपस में कनेक्टेड हैं। ट्रेलर यहां देखें।
शोधा
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: सस्पेंस थ्रिलर सीरीज
प्लेटफॉर्म: जी5
भाषा: कन्नड़
सार: एक हादसे में पत्नी के गायब होने के बाद रोहित रिपोर्ट दर्ज करवाता है। पुलिस पत्नी को खोज लेती है, मगर रोहित कहता है कि वो इम्पोस्टर है। ट्रेलर यहां देखें।
टू ग्रेव्स
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: रिवेंज थ्रिलर सीरीज
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: स्पेनिश
सार: दो लड़कियों के गायब होने के बाद उनकी दादी सच्चाई का पता लगाने किसी भी हद से गुजरती है। यहां देखें ट्रेलर।
सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: ड्रामा फिल्म
प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
भाषा: हिंदी
सार: दानिश रेन्जु निर्देशित फिल्म में एक ऐसी कश्मीरी लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो समाज से लड़कर सिंगर बनती है। सबा आजाद और सोनी राजदान मुख्य भूमिकाओं में हैं। यहां देखें ट्रेलर।
एटोमिक
रिलीज डेट: 29 अगस्त
जॉनर: एक्शन थ्रिलर सीरीज
प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
भाषा: अंग्रेजी
सार: यह एटॉमिक बाजार किताब पर आधारित सीरीज है। ट्रेलर यहां देखें।
कराटे किड- लीजेंड्स
रिलीज डेट: 30 अगस्त
जॉनर: कुंगफू एक्शन
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
भाषा: अंग्रेजी
सार: कराटे किड सीरीज की अगली फिल्म है। ट्रेलर यहां देखें।
पिछले हफ्ते क्या-क्या रिलीज हुआ था। जानने के लिए नीचे दिये गये लिंक को खोलें।
यह भी पढ़ें: OTT Releases (18-24 August): ओटीटी पर इस हफ्ते आएगी ‘मां’, बिग बॉस की होगी वापसी, पढ़ें पूरी लिस्ट