Movies This Friday: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर घमासान! रिलीज हुईं बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की 15 फिल्में

Bollywood, Hollywood and South movies released in theatres. Photo- X

मुंबई। Movies This Friday: हर शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में आती हैं। इनमें से कुछ अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती हैं, मगर कुछ एक हफ्ता भी सरवाइव नहीं कर पातीं। हालांकि, उम्मीद सभी को रहती है। फिल्म छोटी हो या बड़ी, हर निर्माता इस उम्मीद में फिल्म लेकर आता है कि बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिलेगी।

इस शुक्रवार (12 सितम्बर) को सिनेमाघरों में फिल्मों का मेला लगा है। हिंदी, साउथ और हॉलीवुड की 15 नई फिल्में रिलीज हुई हैं। हालांकि, इनमें ज्यादातर फिल्में ऐसी हैं, जिनसे बहुत लम्बे सफर की उम्मीद नहीं हैं। वहीं, कुछ ऐसी हैं, जो सरप्राइम दे सकती हैं।

इन नई फिल्मों के अलावा परम सुंदरी, बागी 4 और द बंगाल फाइल्स पहले से चल रही हैं। नई फिल्मों के आने से इनकी चुनौती बढ़ जाएगी।

शुक्रवार को रिलीज हुईं हिंदी फिल्में

मन्नू क्या करेगा

“मन्नू क्या करेगा” एक हिंदी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। व्योम यादव, साची बिंद्रा, विनय पाठक और कुमुद मिश्रा जैसे कलाकारों से सजी यह फिल्म प्यार और आत्म-खोज की मजेदार यात्रा दिखाती है। संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित, ललित पंडित का संगीत इसे और आकर्षक बनाता है। फिल्म मजेदार, तेज-रफ्तार और भावुक क्षणों से भरपूर है।

यह भी पढ़ें: September Hindi Movies In Cinemas: बागी 4, जॉली एलएलबी 3…क्या सितम्बर में खत्म होगा फ्लॉप का सितम?

जुगनुमा- द फेबल

राम रेड्डी निर्देशित फिल्म में मनोज बाजपेयी देव की भूमिका में हैं, जो 1989 के दौर में सेट हैं। देव पहाड़ों पर अपने परिवार के साथ रहता है। उसके बगीचे हैं। मगर, जंगलों में लगने वाली रहस्यमयी आग उनकी शांत जिंदगी को उथल-पुथल कर देती है। फिल्म जादुई यथार्थवाद, मिथक, सपनों और वास्तविकता का सुंदर मिश्रण प्रस्तुत करती है, जिसमें दीपक डोबरियाल, प्रियंका बोस, तिलोत्तमा शोम जैसे कलाकार हैं।

हीर एक्सप्रेस

हीर एक्सप्रेस एक हिंदी पारिवारिक ड्रामा फिल्म है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित, इसमें दिविता जुनेजा, प्रीत कमानी, आशुतोष राणा, गुलशन ग्रोवर जैसे कलाकार हैं। कहानी महत्वाकांक्षी लड़की हीर के सपनों, हास्य और जीवन की चुनौतियों पर केंद्रित है। तनिष्क बागची, अवी सरा का संगीत इसे भावुक और मनोरंजक बनाता है। फिल्म साथीपन, भावनाओं और सपनों की यात्रा दिखाती है।

एक चतुर नार

एक चतुर नार एक हिंदी ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित फिल्म में दिव्या खोसला, नील नितिन मुकेश, छाया कदम, सुषांत सिंह, गीता अग्रवाल शर्मा जैसे कलाकार हैं। हिमांशु त्रिपाठी द्वारा लिखित, यह चतुर महिला की रहस्यमयी कहानी पर आधारित है, जो हास्य, सस्पेंस और रोमांच से भरपूर है।

लव इन वियतनाम

लव इन वियतनाम एक भारतीय-वियतनामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे राहत शाह काजमी ने निर्देशित किया है। यह तुर्की उपन्यास ‘मैडोना इन ए फर कोट’ पर आधारित है। शांतनु महेश्वरी पंजाब के युवक की भूमिका में हैं, जो वियतनामी लड़की (काह गन) के चित्र से मोहित हो जाता है। अवनीत कौर सहित कलाकारों से सजी यह फिल्म क्रॉस-कल्चरल प्रेम, संगीत और भावनाओं की यात्रा दिखाती है।

शुक्रवार को रिलीज हुईं साउथ फिल्में

मिराई

मिराई एक एक्शन-एडवेंचर फैंटेसी थ्रिलर फिल्म है, जो तेलुगु में बनी है और हिंदी में डब की गई। तेजा सज्जा योद्धा की भूमिका में हैं, जो नौ पवित्र ग्रंथों की रक्षा करते हैं। ये किसी को भी देवता बना सकते हैं। मनचू मनोज, रितिका नायक जैसे कलाकारों से सजी, कार्तिक गट्टमनेनी द्वारा निर्देशित फिल्म हिंदी बेल्ट में सरप्राइज दे सकती है।

किष्किंधापुरी

यह तेलुगु हॉरर थ्रिलर फिल्म है, जिसे कौशिक पेगल्लापति ने निर्देशित किया है। कुछ युवा एक वीरान पड़े पुराने रेडियो स्टेशन में भूतों की खोज में जाते हैं, जहां एक खतरनाक भूत उनके पीछे पड़ जाता है। फिल्म में बेल्लमकोंडा श्रीनिवास, अनुपमा परमेश्वरन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

थनल

रवींद्र माधव निर्देशित तमिल फिल्म एक पूर्व आर्मी अफसर की कहानी है, जो बदला लेने के मिशन पर है, मगर उसके रास्ते में एक पुलिस कॉन्सटेबल खड़ा है, जिसका अतीत दर्दभरा रहा है। फिल्म में अथर्व मुरली, आश्विन काकुमानु और लावण्या त्रिपाठी ने मुख्य किरदार निभाये हैं।

बॉम्ब

यह तमिल कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जो मजहब के नाम पर लड़ने वालों पर व्यंग्य कसती है। फिल्म का निर्देशन विशाल वेंकट ने किया है। अर्जुन दास, काली वेंकट, शिवात्मिका राजशेखर और नासर मुख्य भूमिकाओं में हैं।

ब्लैकमेल

यह तमिल थ्रिल ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मू मारन ने किया है। फिल्म में जीवी प्रकाश कुमार, तजू अश्विनी और श्रीकांत कृष्णामाचारी प्रमुख किरदारों में हैं।

शुक्रवार को रिलीज हुईं हॉलीवुड फिल्में

डीमन स्लेयर

यह जापानी एक्शन एडवेंचर एनिमे फिल्म है, जो देश में अंग्रेजी के साथ तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में भी रिलीज हुई है। यह बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज दे सकती है। पीवीआर के मुताबिक, फिल्म के रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में 3.50 लाख टिकट बिक चुके थे।

द लॉन्ग वॉक

यह साइकोलॉजिल हॉरर थ्रिलर फिल्म है। एक वार्षिक आयोजन में भाग लेने वाले लोगों को निश्चित स्पीड कायम रखनी होती है। अगर स्पीड उससे कम हुई तो गोली मार दी जाएगी। फ्रांसिस लॉरेंस निर्देशित फिल्म में कूपर हॉफमैन और डेविड जॉनसन ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

डाउनटाउन एबी- द ग्रेट फिनाले

यह पीरियड रोमांटिक ड्रामा है। 1930 में सेट यह क्रालीज फैमिली की कहानी है। मैरी एक पब्लिक स्कैंडल में फंस जाती है, जिससे पूरे परिवार की इज्जत दांव पर लग जाती है। साथ ही आर्थिक नुकसान का भी जोखिम है। साइमन कर्टिस निर्देशित फिल्म में मिशेल डॉकरी मुख्य भूमिका में हैं।

डायरी ऑफ अ वुमन

यह साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म है, जिसके केंद्र में मिडिल एज टीडर एलेक्स डार्कले है। साइमन एबी निर्देशित फिल्म में मार्सल श्नाइडर और ओलगा डिनिकोवा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

डॉक्युमेंट्री फिल्म

अनब्रोकन- द उन्मुक्त चंद स्टोरी