Baaghi 4 Box Office Day 10: दुनियाभर में टाइगर श्रॉफ की फिल्म ने कमाये 89 करोड़, जानें- हर दिन की कमाई?

Baaghi 4 box office collection day 10. Photo- X

मुंबई। Baaghi 4 Box Office Day 10: साजिद नाडियाडवाला की बागी फ्रेंचाइजी की फिल्म बागी 4 ने सिनेमाघरों में 10 दिनों का सफर पूरा कर लिया और इन 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 89.03 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसमें से 15 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन ओवरसीज में किया है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रफ्तार में कमी आई है।

फिल्म 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। निर्देशक ए हर्षा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा मुख्य भूमिकाओं में नजर आए। लगभग 80 करोड़ के बजट में एक्शन ड्रामा फिल्म ने रिलीज से पहले काफी उम्मीदें जगाई थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

14 सितम्बर (रविवार) को फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में 10 दिनों का सफर पूरा किया, जिसके बाद इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन 62.74 करोड़ हो गया।

यह भी पढ़ें: Box Office Report: एनिमे फिल्म Demon Salyer ने ओपनिंग वीकेंड में मचाई तबाही, हिंदी में मिराई और एक चतुर नार को दी मात

दूसरे वीकेंड में 9 करोड़ की कमाई

12 सितम्बर को फिल्म ने दूसरे हफ्ते में एंट्री ली, मगर नई फिल्मों की रिलीज के साथ इसकी चुनौतियां बढ़ गईं। खासकर, एनिमे फिल्म डीमन स्लेयर और तेलुगु फिल्म मिराई ने बागी 4 को टक्कर दी। टी-सीरीज की एक चतुर नार ने भी कुछ दर्शक छीन लिये, जिसके चलते बागी 4 ने दूसरे शुक्रवार को 2 करोड़ के आसपास ही जमा किये।

हालांकि, दूसरे शनिवार और रविवार को फिल्म ने एक बार फिर उछाल लिया। दूसरे वीकेंड में बागी 4 ने 9 करोड़ जोड़े।

पहले हफ्ते में बागी 4 को मिले 53 करोड़

बागी 4 ने 13.20 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली, जो ‘ए’ सर्टिफिकेट वाली हिंसक एक्शन फिल्म के लिए अच्छी शुरुआत मानी गई। पहले वीकेंड में फिल्म ने कुल 37.14 करोड़ कलेक्शन दर्ज किया गया।

सोनम बाजवा के साथ टाइगर की केमिस्ट्री और संजय दत्त के नेगेटिव रोल ने दर्शकों को आकर्षित किया। हालांकि, पहले सोमवार को 5.40 करोड़ कलेक्शन के साथ गिरावट शुरू हो गई। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन 53.74 करोड़ रहा।

  • Day 1 – ₹13.20 Cr
  • Day 2 – ₹11.34 Cr
  • Day 3 – ₹12.60 Cr
  • Day 4 – ₹5.40 Cr
  • Day 5 – ₹4.70 Cr
  • Day 6 – ₹3.50 Cr
  • Day 7- ₹3 Cr
  • Day 8- ₹2 Cr
  • Day 9- ₹3 Cr
  • Day 10- ₹4 Cr