मुंबई। Jolly LLB 3 Box Office Day 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी अभिनीत फिल्म जॉली एलएलबी 3 ने ओपनिंग वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 50 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया है।
अच्छी बात यह रही है कि फिल्म के कलेक्शंस में वीकेंड के तीनों दिन लगातार बढ़ोत्तरी हुई, जो इसके पॉजिटिव ट्रेंड को जाहिर करता है। पिछले कुछ वक्त से ओपनिंग वीकेंड में फिल्मों के कलेक्शंस ऊपर-नीचे हो रहे थे, मगर जॉली एलएलबी 3 ने निरंतर बढ़त बनाये रखी।
सॉलिड ओपनिंग वीकेंड के बाद अब फिल्म से बड़े कलेक्शन की उम्मीद की जा सकती है। जॉली एलएलबी 3, इस साल की सातवीं सबसे ज्यादा ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है।
ओपनिंग वीकेंड में 53 करोड़ की कमाई
19 सितम्बर को रिलीज हुई जॉली एलएलबी की शुरुआत साधारण रही। फिल्म ने 12.50 करोड़ के आसपास जमा किये थे, मगर शनिवार और रविवार को गति पकड़ी। शनिवार की कमाई में जोरदार उछाल आया और फिल्म ने लगभग 20 करोड़ जुटाये।
रविवार को यह गति बरकरार रही और फिल्म ने 21 करोड़ के आसपास जमा किये। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जॉली एलएलबी 3 का 3 दिनों का नेट कलेक्शन अब 53.50 करोड़ हो गया है।
जॉली एलएलबी 3 इस साल अक्षय की चौथी और आखिरी रिलीज है और ओपनिंग वीकेंड में इसकी कमाई तीसरे स्थान पर है।
- हाउसफुल 5- 81.85 करोड़
- स्काय फोर्स- 73.20 करोड़
- जॉली एलएलबी 3- 53.50 करोड़
- केसरी चैप्टर 2- 29.62 करोड़
यह भी पढ़ें: Movies This Friday: जॉली ‘एलएलबी 3’ समेत इस शुक्रवार सिनेमाघरों रिलीज होंगी ये 8 फिल्में, पढ़ें पूरी लिस्ट
2025 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट
इस साल अभी तक रिलीज हुई फिल्मों के Top 10 Opening Weekend Collection इस प्रकार हैं। गौरतलब है कि अक्षय की चारों फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं।
1- छावा- 121.43 करोड़
2- सैयारा- 84.50 करोड़
3- हाउसफुल 5- 81.85 करोड़
4- रेड 2- 73.80 करोड़
5- स्काय फोर्स- 73.20 करोड़
6- सितारे जमीन पर- 57.30 करोड़
7- जॉली एलएलबी 3- 53.50 करोड़
8- जाट- 40.62 करोड़
9- बागी 4- 31.20 करोड़
10- केसरी चैप्टर 2- 29.62 करोड़
2025 हिंदी फिल्मों के लिए मिलाजुला साल रहा है। कुछ फिल्मों ने अप्रत्याशित रूप से जबरदस्त बिजनेस किया। जैसे- विक्की कौशल की छावा और न्यकमर्स अहान पांडेय-अनीत रड्डा की सैयारा। वहीं, कुछ बहुचर्चित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लम्बा सफर तय नहीं कर सकीं। जैसे- सलमान खान की सिकंदर और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार 2।