Hollywood Movies in October: अवतार 2, द स्मैशिंग मशीन, ब्लैक फोन 2, बुगोनिया… इस महीने आ रहीं इतनी हॉलीवुड फिल्में

Hollywood movies in October. Photo- X

मुंबई। Hollywood Movies in October: हॉलीवुड फिल्मों के लिए देश में अब लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। कुछ चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों के अलावा अन्य मूवीज के लिए भी दर्शक थिएटर्स तक पहुंचते हैं। इस साल अभी तक जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, एफ वन, फाइनल डेस्टिनेशन और कॉन्ज्युरिंग 4 जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है।

अब 2025 के तीन महीने ही बचे हैं। इस तिमाही के पहले महीने अक्टूबर में देखते हैं उन फिल्मों की लिस्ट, जो भारतीय बॉक्स ऑफिस पर उतर रही हैं। इन फिल्मों में एक्शन, हॉरर, साइ-फाइ और ड्रामा से भरपूर कई बहुप्रतीक्षित मूवीज शामिल हैं।

द स्मैशिंग मशीन’ इस महीने की अहम हॉलीवुड रिलीज होगी, जिसमें ड्वेन जॉनसन और एमिली ब्लंट मुख्य भूमिकाएं हैं। जेम्स कैमरून की अवतार फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म द वे ऑफ वाटर भी इस महीने सीमित अवधि के लिए दोबारा रिलीज हो रही है।

हेलोवीन के मद्देनजर कई हॉरर फिल्में भी इस महीने रिलीज हो रही हैं। हाजिर है पूरी लिस्ट:

अवतार: द वे ऑफ वॉटर 3डी (Avatar- The Way Of Water)

  • रिलीज डेट: 2 अक्टूबर 2025
  • मुख्य कास्ट: सैम वर्थिंगटन, केट विंसलेट, जो सलदाना
  • डायरेक्टर: जेम्स कैमरन
  • प्रोड्यूसर: जॉन लैंडौ
  • जॉनर: अवतार सीरीज का सीक्वल, जहां एलियन दुनिया में संघर्ष जारी है (री-रिलीज)

यह भी पढ़ें: Bollywood Movies in October: दिवाली के महीने में बॉक्स ऑफिस पर कई पटाखे, होंगे फुस्स या करेंगे धमाका?

द स्मैशिंग मशीन (The Smashing Machine)

  • रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट आदि।
  • डायरेक्टर: बैनी सैफडी
  • प्रोड्यूसर: ए 24
  • जॉनर: एमएमए लीजेंड मार्क की बायोपिक फिल्म

ट्रॉन- एरेस (Tron- Ares)

  • रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: जेरेड लेतो, ग्रेटा ली, एवान पीटर्स, हसन मिन्हाज आदि।
  • डायरेक्टर: जोकिम रॉनिंग
  • प्रोड्यूसर: वॉल्ट डिज्नी
  • जॉनर: साइ फाइ एक्शन फिल्म

गुड ब्वॉय (Good Boy)

रिलीज डेट: 10 अक्टूबर 2025
मुख्य कास्ट: इंडी, एरियेल फ्राइडमैन, शेन जेन्सेन आदि।
डायरेक्टर: बेन लियोनबर्ग
प्रोड्यूसर: कारी फिशर, बेन लियोनबर्ग
जॉनर: सुपरनेचुरल हॉरर, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक को अलौकिक ताकतों से बचाता है।

कॉट स्टीलिंग (Caught Stealing)

  • रिलीज डेट: 10 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: ऑस्टिन बटलर, रेजिना किंग आदि।
  • डायरेक्टर: डैरेन एरोनोफ्स्की
  • प्रोड्यूसर: जेरेमी डॉसन
  • जॉनर: क्राइम थ्रिलर

गुड फॉर्चून (Good Fortune)

  • रिलीज डेट: 17 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: किआनु रीव्स, सेथ रोगन, अजीज अंसारी, कीक पामर आदि।
  • डायरेक्टर: अजीज अंसारी
  • प्रोड्यूसर: अजीज अंसारी
  • जॉनर: सुपरनेचुरल कॉमेडी

यह भी पढ़ें: South Movies in October: साउथ से आ रहीं ये फिल्में बन सकती हैं बॉलीवुड के लिए चुनौती, पढ़ें अक्टूबर की पूरी लिस्ट

ब्लैक फोन 2 (Black Phone 2)

  • रिलीज डेट: 17 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: मेसन थेम्स, मैडलीन मैकग्रॉ आदि।
  • डायरेक्टर: स्कॉट डेरिकसन
  • प्रोड्यूसर: ब्लमहाउस प्रोडक्शन
  • जॉनर: सुपरनेचुरल हॉरर

गैबीज डॉलहाउस-द मूवी (Gabby’s Dollhouse The Movie)

  • रिलीज डेट: 17 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: लैला लॉकहार्ट क्रैनर, जेसन मैंटजुकास आदि।
  • डायरेक्टर: रायन क्रेगो
  • प्रोड्यूसर: यूनिवर्सल पिक्चर्स
  • जॉनर: लाइव एक्शन एनिमेटेड फैंटेसी

बुगोनिया (Bugonia)

  • रिलीज डेट: 31 अक्टूबर
  • मुख्य कास्ट: एमा स्टोन, जेसी प्लेमोनस आदि।
  • डायरेक्टर: योगस लैंथिमॉस
  • प्रोड्यूसर: स्क्वायर पेग
  • जॉनर: साइंस फिक्शन ब्लैक कॉमेडी