Jolly LLB 3 Box Office Day 14: कांतारा 2 और SSKTK ने घटाई जॉली एलएलबी 3 की रफ्तार, तीसरे शुक्रवार को इतनी रह गई कमाई

Jolly LLB 3 box office collection 14 days. Photo- Screenshot

मुंबई। Jolly LLB 3 Box Office Day 14: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म जॉली एलएलबी 2 ने 100 करोड़ का पड़ाव तो दूसरे हफ्ते में पार कर लिया, मगर तीसरे हफ्ते में इसे कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी से टक्कर लेनी पड़ रही है, जिसका असर पहले दिन से दिखने लगा है।

दूसरे हफ्ते में 29 करोड़ कलेक्शन

गुरुवार को इन दोनों फिल्मों के रिलीज होने के बाद जॉली एलएलबी 3 का नेट कलेक्शन सिर्फ 2 करोड़ रुपये रह गया, जिसके बाद दो हफ्तों या 14 दिनों का नेट कलेक्शन 103 करोड़ हो गया है। कांतारा चैप्टर 1 और सनी संस्कारी ने मिलकर लगभग 30 करोड़ नेट कलेक्शन गुरुवार को किया।

जॉली एलएलबी 3, 19 सितम्बर को रिलीज हुई थी। फिल्म ने 12.50 करोड़ की ठीकठाक ओपनिंग ली थी और ओपनिंग वीकेंड में 53.50 करोड़ जुटा लिये थे। पहले हफ्ते में 74 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई 29 करोड़ रह गई।

  • ओपनिंग- 12.50 करोड़
  • ओपनिंग वीकेंड- 53.50 करोड़
  • वीक 1- 74 करोड़
  • वीक 2- 29 करोड़

फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार हैं:

First WeekNet Collection
Day 1 (शुक्रवार)₹ 12.5 Cr
Day 2 (शनिवार)₹ 20 Cr
Day 3 (रविवार)₹ 21 Cr
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन₹ 53.50 Cr
Day 4 (सोमवार)₹ 5.5 Cr
Day 5 (मंगलवार)₹ 6.5 Cr
Day 6 (बुधवार)₹ 4.5 Cr
Day 7 (गुरुवार)₹ 4 Cr
वीक वन कलेक्शन₹ 74 Cr
Second Week
Day 8 (शुक्रवार)₹ 3.75 Cr
Day 9 (शनिवार) ₹ 6.5 Cr
Day 10 (रविवार)₹ 6.25 Cr
Day 11 (सोमवार)₹ 2.75 Cr
Day 12 (मंगलवार)₹ 3.75 Cr
Day 13 (बुधवार)₹ 4 Cr
Day 14 (गुरुवार)₹ 2 Cr
Week 2 Collection₹ 29 Cr
2 Weeks Net Collection ₹ 103 Cr

क्यों अहम है तीसरा वीकेंड?

जॉली एलएलबी 3 का भविष्य तीसरे वीकेंड पर काफी हद तक निर्भर करता है। अगर, फिल्म इस वीकेंड में अपना कलेक्शन बढ़ाने में कामयाब रहती है तो फिर आगे सफर जारी रहेगा।

फिलहाल, सुभाष कपूर निर्देशित फिल्म जॉली एलएलबी 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन से भी काफी दूर है, जिसने 117 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।