KKPK 2 Release Date: डोली उठी, दुर्घटना घटी! आ गई कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रिलीज डेट

Kis Kisko Pyaar Karoon 2 release date out. Photo- Instagram

मुंबई। KKPK 2 Release Date: स्टैंड अप कॉमेडियन से शो होस्ट और अभिनेता बने कपिल शर्मा ने मनोरंजन की दुनिया में लम्बा सफर तय किया है और अपने लिए पुख्ता जगह बनाई है। नेटफ्लिक्स के शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी रिलीज डेट गुरुवार को घोषित कर दी गई।

कब रिलीज होगी फिल्म?

रोमांटिक कॉमेडी फिल्म के जरिए कपिल बड़े पर्दे पर लौटेंगे। फिल्म की रिलीज डेट मोशन पोस्टर के साथ जारी की गई। किस किसको प्यार करूं 2, 12 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

किस किसको प्यार करूं 2 की कहानी शादी और कन्फ्यूजन पर आधारित है। मोशन पोस्टर में लिखी पंच लाइन डोली उठी दुर्घटना घटी इसके मिजाज को बखूबी बयां करती है। कपिल के साथ पोस्टर में मनजोत सिंह और चारों दुल्हनों को दिखाया गया है।

पहली फिल्म में कपिल के साथ तीन एक्ट्रेसेज थीं। इस बार चार एक्ट्रेसेज फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगाएंगी। पोस्टर में दिखाया गया है कि चारों दुल्हनें डोली उठा रही हैं। चार दुल्हनों के किरदार में डेब्यूटेंट हीरा वरीना, आश्रम फेम त्रिधा चौधरी, पारुल गुलाटी और आएशा खान हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Releases (20-25 October): इस हफ्ते ओटीटी पर हॉलीवुड और साउथ का दबदबा, यहां पढ़िए पूरी लिस्ट

फिल्म का निर्देशन अनुकल्प गोस्वामी ने किया है, जबकि रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास मस्तान निर्माता हैं।

2015 में आई थी ‘किस किसको प्यार करूं

किस किसको प्यार करूं 2015 में आई थी, जिसका निर्देशन अब्बास मस्तान ने किया था। फिल्म में कपिल तीन लड़कियों से शादी करते हैं और तीनों बीवियां एक ही जगह आकर रहने लगती हैं। हालांकि, इन तीनों का एक-दूसरे के बारे में पता नहीं होता। इसकी वजह से कपिल की चुनौतियां बढ़ जाती हैं।

कपिल ने इस फिल्म के साथ अभिनय में डेब्यू किया था। इसके बाद फिरंगी और ज्विगाटो में कपिल ने लीड रोल निभाये। पिछले साल आई हाइस्ट थ्रिलर क्रू में कपिल ने तब्बू के पति का किरदार निभाया था। इस फिल्म में तब्बू के साथ करीना कपूर खान और कृति सेनन लीड रोल्स में थीं।