Spirit Movie: जन्म दिन पर प्रभास ने बताई बचपन की एक बुरी आदत, संदीप रेड्डी वंगा ने जारी की ‘स्पिरिट’ की ‘साउंड स्टोरी’

Spirit audio teaser out on Prabhas's birthday. Photo- Instagram

मुंबई। Spirit Movie: प्रभास ने 23 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मनाया। रिबेल स्टार को सोशल मीडिया में दिनभर बधाई देने का सिलसिला जारी रहा। उनकी एक नई फिल्म फौजी की घोषणा भी की गई। वहीं, देर रात प्रभास की संदीप रेड्डी वंगा निर्देशित मोस्ट अवेटेड फिल्म स्पिरिट की साउंड स्टोरी रिलीज की गई।

रेड्डी ने अपने एक्स हैंडल से तेलुगु के अलावा हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में साउंड स्टोरी जारी की। डेढ़ मिनट के ऑडियो टीजर में सिर्फ संवाद हैं, जिनसे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रभास एक गर्ममिजाज आइपीएस अधिकारी के किरदार में हैं, जिसे जेल ले जाया जाता है।

क्या है टीजर की कहानी?

इंट्रोडक्शन में बताया जाता है कि वो एकेडमी टॉपर रहे हैं। इस पर प्रकाश राज की आवाज आती है कि यहां एल्फाबेट नहीं चलते, ओनली नम्बर्स। खाली तख्ती दो इसको। डिटेल्स लिखो। लेफ्ट राइट सेंटर, हर एंगल से फोटो निकालो।

इस पर आवाज आती है कि इसको, उसको क्या है सर। कुछ तो डेकोरम मेंटेन करके चलो। जवाब में प्रकाश राज कहते हैं- सुना है इसके बारे में। वर्दी पहने या नहीं, तेवर चढ़ाकर रखता है। कॉन्डक्ट इशू की वजह से एक बार टर्मिनेट भी हुआ है। देखते हैं, इस कैदी यूनिफॉर्म में कितनी गर्मी दिखाएगा।

आवाज आती है- कैदी यूनिफॉर्म क्या है सर। यह तो रिमांड पीरियड है। इस पर प्रकाश राज कहते हैं- शटअप। आइ गेट सिविलियन कॉस्ट्यूम्स इन माइ कम्पाउंड। इट हैज टू बी आइदर खाकीज और कैदीज। सारे कपड़े उतार दो और भेजो इसे मेडिकल टेस्ट के लिए।

यह भी पढ़ें: Deepika Padukone in AA 22: बड़ी खबर! अल्लू अर्जुन के लिए दीपिका पादुकोण ने छोड़ी प्रभास की फिल्म? देखिए ये वीडियो

कुछ कदमों की आवाज के बाद प्रभास की आवाज सुनाई देती है- मिस्टर सुपरिंटेंडेंट। बचपन से मेरी एक बुरी आदत है। प्रकाश राज चिल्लाते हैं- व्हाट। प्रभास फिर अंग्रेजी में दोहराते हैं- राइट फ्रॉम चाइल्डहुड,आइ हैब अ बैड हैबिट। इस मोड़ पर टीजर खत्म हो जाता है।

तृप्ति ने दीपिका को किया रिप्लेस

स्पिरिट में तृप्ति डिमरी फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय एक अहम किरदार में नजर आएंगे। तृप्ति से पहले फिल्म में दीपिका पादुकोण फीमेल लीड रोल में थीं, मगर कुछ महीनों पहले उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद तृप्ति की एंट्री है, जो संदीप के साथ एनिमल में काम कर चुकी हैं।

प्रभास के साथ तृप्ति पहली बार नजर आएंगी। उनके करियर के लिए यह बड़ी जम्प है। फिल्म 2026 में रिलीज होने वाली है। स्पिरिट का निर्माण टी-सीरीज के सहयोग से भद्रकाली पिक्चर्स ने किया है।