Bigg Boss 19: अमाल ने फरहाना के लिए किया था आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल, एपिसोड में किया गया म्यूट, बेघर होने के बाद नेहल ने की पुष्टि

Amaal Malik abused Farrhana Bhatt, Nehal reveals. Photo- X

मुंबई। Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में लड़ाइयां तो बहुत हुईं, मगर अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के बीच हुई लड़ाई ने ऐसा मोड़ ले लिया, जो सभ्यता की हदों को लांघ गया। अमाल कई मौकों पर खुलेआम यह जाहिर कर चुके हैं कि वो फरहाना को पसंद नहीं करते।

वीकेंड का वार में भी सलमान खान के सामने उन्होंने फरहाना को लेकर कहा था कि वो उनके लिए घर में एक्जिस्ट नहीं करती। अपने ग्रुप के साथियों संग बातचीत में भी अमाल फरहाना को अंदर से डार्क बता चुके हैं और दूर रहते हैं। ऐसे ही एक लम्हे में अमाल ने फरहाना की मां के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया था।

बेघर होने के बाद नेहल ने पुष्टि की है कि अमाल मलिक ने फरहाना का जिक्र करते हुए गाली का इस्तेमाल किया था। नेहल का कहना है कि उन्होंने कड़ी आपत्ति भी जताई थी, मगर शो में उनके एतराज को दिखाया नहीं गया।

नेहल ने अमाल के शब्दों पर जताया था एतराज

बिग बॉस का ताजा सीजन देखने वाले दर्शकों को याद होगा कि कुछ दिन पहले डनुबे में जैसे ही फरहाना के बारे में बात शुरू हुई थी तो अमाल ने कहा था कि यह इस एरिया में पॉजिटिविटी है, उसकी बात करके यहां नेगेटिविटी मत फैलाओ। इसके बाद उन्होंने फरहाना के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल किया, जो संतुलित मस्तिष्क का व्यक्ति सार्वजनिक तौर पर नहीं बोलेगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बसीर अली के एलिमिनेशन से सलमान खान ही नहीं फैंस भी शॉक्ड, एक्स पर ट्रेंड हुआ ‘BB BE FAIR WITH BASEER’

एपिसोड में अमाल की आवाज को म्यूट कर दिया गया था, मगर दर्शकों ने साफ तौर पर समझ लिया कि अमाल ने किस शब्द का इस्तेमाल किया था। उम्मीद ये थी कि इस शब्द का प्रयोग करने पर अमाल की वीकेंड का वार में क्लास लगेगी, मगर इसे ऐसे नजरअंदाज कर दिया गया, मानो कुछ हुआ ही नहीं।

सोशल मीडिया में फरहाना के फैंस ने जब अमाल की इस गाली को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू किया तो म्यूजिक कम्पोजर के फैंस ने कहा कि अमाल ने फरहाना को एनाबेल की बेटी कहा था। मगर, ऐसा नहीं है।

डीएनए को दिये इंटरव्यू में नेहल ने कहा- ”मैं वहां थी और मैंने अमाल के सामने अपनी असहमति कड़े शब्दों में दर्ज करवाई थी। शो में यह दिखाया नहीं गया। मुझे नहीं पता, क्यों? लेकिन, मैं चुप नहीं रही थी और विरोध किया था। यह बात अगर किसी को भी कही होती तो मैं इसका उतनी कड़ाई के साथ विरोध करती और फरहाना तो मेरी जान है तो मैंने स्टैंड लिया था।”

अमाल को बताया दोगला

इसी इंटरव्यू में फरहाना ने अमाल को दोगला भी बताया। अपनी जर्नी के बारे में बात करते हुए नेहल ने कहा कि वो अपने सफर से खुश हैं। कुछ बातों का अफसोस जरूर है। नेहल ने कहा कि वो अमाल का दोगलेपन को उजागर करना चाहती थीं।

मैं जब सीक्रेट रूम में गई थी तो अमाल के साथ दोस्ताना संबंध थे, लेकिन जब मैं अंदर चली गई तो अमाल ने अपनी दूसरी साइड दिखाई। उसने मेरे बारे में बकवास करना शुरू कर गिया- बहुत ओवररिएक्ट करती थी। बकवास थी वगैरह-वगैरह। बेवकूफी वाली हरकत की है।

हाल ही में उसने तान्या को कहा था कि मैं उसे उसके (अमाल के) खिलाफ भ़ड़का रही हूं। जब सलमान खान ने इस बारे में वीकेंड का वार में पूछा तो अमाल यह कहते हुए पीछे हट गया कि उसकी समझ में नहीं आया।

शो में होता है पक्षपात

नेहल ने शो पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी अंदर लगता था कि बायस्ड चीजें हो रही हैं। तान्या मित्तल को बहुत फेवर किया गया है। भले जो भी रीजन हो। मुझ पर वीकेंड का वार होता था, पर अभिषेक को प्यार से बोला जाता था। यह तो मैंने घर में देखा है।

दिलचस्प बात यह है कि अमाल की कलई खोलने वाली नेहल बेघर होने से ठीक पहले उन्हीं के ग्रुप का हिस्सा थीं। शो में अपने करीबी दोस्त बसीर अली के साथ नेहल अमाल के ग्रुप में शामिल हो गई थीं।