Naagin and Bigg Boss: एकता कपूर को ‘बिग बॉस’ के घर में मिलीं 7 नागिनें! सातवें सीजन की नागिन बनीं प्रियंका चहर चौधरी

Priyanka Chahar Choughary as new Naagin. Photo- X

मुंबई। Naagin and Bigg Boss: एकता कपूर का नागिन सुपरनेचुरल फैंटेसी थ्रिलर शो है, जिसमें इच्छाधारी नागिनों की कहानी दिखाई जाती है। 10 सालों के सफर में धारावाहिक के अब तक 6 सीजन आ चुके हैं और सातवें की तैयारी चल रही है, जो जल्द रिलीज होने वाला है।

नागिन 7 में प्रियंका चहर चौधरी टाइटल रोल में नजर आएंगी, जिसकी घोषणा एकता ने बिग बॉस सीजन 19 के बीते वीकेंड का वार में रविवार को की। प्रियंका ने बिग बॉस के मंच पर परफॉर्मेंस दी और एकता ने उन्हें इंट्रोड्यूस करवाया।

बिग बॉस और नागिन शो का दिलचस्प संयोग रहा है। रिएलिटी शो से निकलकर कई एक्ट्रेसेज ने नागिन शो के अलग-अलग सीजनों में काम किया है। नागिन 7 की रिलीज से पहले आपको बताते हैं बिग बॉस और सुपरनेचुरल थ्रिलर शो का खास रिश्ता।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19: सलमान खान ने दूर की शहबाज की गलतफहमी, सिद्धार्थ शुक्ला का एक फीसदी भी नहीं है गेम

सबसे लम्बे चलने वाले शोज में शामिल नागिन

एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत बनी टीवी सीरीज ‘नागिन’ भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय और लंबे समय तक चलने वाली शोज में से एक है। यह शो सुपरनैचुरल फैंटसी थ्रिलर है, जिसमें इच्छाधारी नागिनों की कहानी बदला, प्यार और रहस्य से भरी होती है। ‘नागिन’ की शुरुआत 1 नवंबर 2015 को कलर्स टीवी पर हुई थी।

2015 में शुरू हुई यह सीरीज दर्शकों को अपनी जादुई दुनिया में खींच लेती है, जहां नागिनें इंसानों के बीच रहकर अपने दुश्मनों से हिसाब चुकाती हैं। एकता कपूर की यह सीरीज ना केवल रेटिंग्स में टॉप पर रही है, बल्कि इसने कई अभिनेत्रियों को स्टारडम दिया है।

अब तक 6 सीजन पूरे हो चुके हैं और सातवें सीजन की शुरुआत नवंबर 2025 में होने वाली है। यह शो अपनी अनोखी कहानी और विजुअल इफेक्ट्स के लिए जाना जाता है।

कौन-सा सीजन कब टेलीकास्ट हुआ?

  • सीजन 1: 1 नवंबर 2015 से 5 जून 2016 तक (62 एपिसोड्स)
  • सीजन 2: 8 अक्टूबर 2016 से 25 जून 2017 तक (75 एपिसोड्स)
  • सीजन 3: 2 जून 2018 से 26 मई 2019 तक (103 एपिसोड्स)
  • सीजन 4 (भग्य का ज़हरीला खेल): 14 दिसंबर 2019 से 8 अगस्त 2020 तक (37 एपिसोड्स, कोविड-19 के कारण बीच में रुका)
  • सीजन 5: 9 अगस्त 2020 से 6 फरवरी 2021 तक (52 एपिसोड्स, उसके बाद स्पिन-ऑफ)
  • सीजन 6: 12 फरवरी 2022 से 9 जुलाई 2023 तक (146 एपिसोड्स)
  • सीजन 7: नवंबर 2025 से शुरू

शो की सबसे बड़ी हाइलाइट इसकी लीड एक्ट्रेस रहती है, जो इच्छाधारी नागिन के किरदार में होती है और इंसानों के बीच रहकर अपना मकसद पूरा करती है। शो में बीच-बीच में अलग-अलग प्राणी और ट्विस्ट्स भी डाले जाते हैं।

शो की शुरुआत मौनी रॉय और अदा खान के साथ हुई थी, जिन्होंने इच्छाधारी नागिन के किरदार निभाये थे। नागिन का पहला सीजन बेहद सफल हा था।

हर सीजन की मुख्य नागिन अभिनेत्रियों की सूची है:

  • सीजन 1: मौनी रॉय (शिवन्या सिंह), अदा खान (शेषा/रुचिका)
  • सीजन 2: मौनी रॉय (शिवन्या सिंह और शिवांगी प्रताप सिंह), अदा खान (शेषा/रुचिका)
  • सीजन 3: सुरभि ज्योति (बेला सहगल/श्रावनी सिप्पी), अनीता हसनंदानी (विशाखा), करिश्मा तन्ना (रूही/हुज़ूर, कैमियो)
  • सीजन 4: निया शर्मा (बृंदा परेख), जैस्मीन भसीन (नयनतारा/शालाका), रश्मि देसाई (शालाका), अनीता हसनंदानी (विशाखा), सायंतनी घोष (मान्यता)
  • सीजन 5: सुरभि चंदना (बानी सिंघानिया), हिना खान (नागेश्वरी, कैमियो)
  • सीजन 6: तेजस्वी प्रकाश (प्रथा गुजराल और प्रार्थना अहलावत), महक चहल (महेक पटेल)
  • सीजन 7: प्रियंका चहर चौधरी (मुख्य नागिन), ईशा सिंह (कैमियो या सपोर्टिंग)

ये अभिनेत्रियां अपनी एक्टिंग और ट्रांसफॉर्मेशन सीन से दर्शकों को मोहित करती रही हैं। मौनी रॉय से शुरू होकर तेजस्वी प्रकाश तक, हर नागिन ने शो को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया।

बिग बॉस से कितनी नागिनें आईं?

बिग बॉस रियलिटी शो है, जो अक्सर अपनी कंटेस्टेंट्स को फिक्शन शोज में मौके देता है। ‘नागिन’ में कई अभिनेत्रियां बिग बॉस से ‘पिक अप’ की गईं, यानी उनके बिग बॉस में भाग लेने के बाद उन्हें इस शो में कास्ट किया गया।

कुल मिलाकर, 7 मुख्य अभिनेत्रियां बिग बॉस से आईं, जिन्होंने नागिन की भूमिका निभाई:

  • करिश्मा तन्ना (बिग बॉस 8 के बाद सीजन 3 में)
  • हिना खान (बिग बॉस 11 के बाद सीजन 5 में)
  • रश्मि देसाई (बिग बॉस 13 के बाद सीजन 4 में)
  • महक चहल (बिग बॉस 5 के बाद सीजन 6 में)
  • तेजस्वी प्रकाश (बिग बॉस 15 जीतने के बाद सीजन 6 में)
  • प्रियंका चहर चौधरी (बिग बॉस 16 के बाद सीजन 7 में)
  • ईशा सिंह (बिग बॉस 18 के बाद सीजन 7 में)