Tere Ishk Mein Box Office Day 11: हिंदी बेल्ट में खुला धनुष का खाता, दूसरे सोमवार को 100 करोड़ क्लब में एंट्री

Tere Ishk Mein box office collection day 11. Photo-X

मुंबई। Tere Ishk Mein Box Office Day 11: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार धनुष और कृति सेनन की फिल्म तेरे इश्क में ने रिलीज के 11वें दिन 100 करोड़ का अहम पड़ाव पार कर लिया। इसी के साथ धनुष दक्षिण भारत के उन सितारों में शामिल हो गये हैं, जिनकी हिंदी फिल्म ने कम से कम 100 करोड़ की कमाई की है।

सोमवार को 2 करोड़ कलेक्शन

8 दिसम्बर (दूसरा सोमवार) को फिल्म के हिंदी वर्जन ने 2.28 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 100.21 करोड़ हो गया। शतक लगाने वाली धनुष की यह पहली हिंदी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने रांझणा, शमिताभ और अतरंगी रे में काम किया था।

ये सभी फिल्मों को तारीफें तो खूब मिली थीं, मगर बॉक्स ऑफिस पर इनकी गूंज सुनाई नहीं दी थी। गौरतलब है कि इनमें से तीन फिल्मों का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है, जबकि शमिताभ के निर्देशक आर बाल्की हैं।

वहीं, कृति सेनन की बात करें तो 100 करोड़ क्लब में पहुंचने वाली यह उनकी चौथी फिल्म है। इससे पहले आदिपुरुष ने 135 करोड़, हाउसफुल 4 ने 194 करोड़ और दिलवाले ने 148 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था। इनमें आदिपुरुष फ्लॉप रही थी।

यह भी पढ़ें: Tere Ishk Mein Box Office Day 7: वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के पार पहुंची धनुष-कृति की फिल्म, जानें- क्यों अहम है यह वीकेंड?

तेरे इश्क में (हिंदी) के 11 दिनों के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे:

तेरे इश्क में 28 नवम्बर को हिंदी और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में पहुंची थी और फिल्म के हिंदी वर्जन ने सधी हुई शुरुआत की थी। तेरे इश्क में (हिंदी) ने ओपनिंग वीकेंड में 50 करोड़ का पड़ाव पार करते हुए 50.95 करोड़ जमा कर लिये थे। पहले हफ्ते में तेरे इश्क ने 82.03 करोड़ जुटाये थे।

पहला हफ्ता (28 नवम्बर-4 दिसम्बर):

  • शुक्रवार: 15.06 करोड़
  • शनिवार: 16.57 करोड़
  • रविवार: 19.32 करोड़
  • सोमवार: 8.39 करोड़
  • मंगलवार: 10.01 करोड़
  • बुधवार: 6.89 करोड़
  • गुरुवार: 5.79 करोड़

दूसरा हफ्ता (5-11 दिसम्बर):

  • शुक्रवार: 3.74 करोड़
  • शनिवार: 5.71 करोड़
  • रविवार: 6.45 करोड़
  • सोमवार: 2.28 करोड़

वर्ल्डवाइड 145 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन

तेरे इश्क में का तमिल वर्जन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं चला, जबकि फिल्म में धनुष ने लीड रोल निभाया है। तमिल वर्जन की कमाई मिलाकर फिल्म का 11 दिनों का नेट कलेक्शन 103 करोड़ के आसपास पहुंच चुका है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म 145.38 करोड़ जमा कर चुकी है।