मुंबई। Stranger Things Season 5 Vol. 2 Trailer: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज स्ट्रेंजर थिंग्स का अंतिम सीजन दर्शकों को रोमांचित करने के लिए तैयार है। सीजन 5 को दो वॉल्यूम में विभाजित किया गया है और अब वॉल्यूम 2 का ट्रेलर जारी हो चुका है, जो हॉकिन्स की दुनिया के अंतिम अध्याय की झलक दिखाता है।
यह ट्रेलर वेक्ना के नए विश्व व्यवस्था की शुरुआत और नायकों की अंतिम लड़ाई को हाइलाइट करता है। आइए विस्तार से जानते हैं ट्रेलर के बारे में, रिलीज डेट, टाइम, क्या उम्मीद की जा सकती है और स्टार कास्ट के बारे में।
रिलीज डेट और टाइम
स्ट्रेंजर थिंग्स सीजन 5 वॉल्यूम 1 के चार एपिसोड 26 नवंबर 2025 को रिलीज हो चुके हैं। अब वॉल्यूम 2 के तीन एपिसोड 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस के दिन रिलीज होंगे। भारत में यह 26 दिसम्बर को सुबह 6.30 बजे से देखे जा सकेंगे। इसके बाद सीरीज का फिनाले एपिसोड 31 दिसंबर 2025 को न्यू ईयर ईव पर रिलीज होगा, जो दो घंटे से अधिक लंबा होने की उम्मीद है।
वॉल्यूम 2 में क्या होगा खास?
वॉल्यूम 2 का ट्रेलर (Stranger Things Season 5 Vol. 2 Trailer) हॉकिन्स की तबाही और वेक्ना की वापसी पर फोकस करता है। कहानी 1987 के पतझड़ में सेट है, जहां शहर रिफ्ट्स से घायल है और सरकार ने पूरे शहर को क्वारंटाइन कर दिया है।
नायक वेक्ना को ढूंढकर मारने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह गायब हो चुका है। इलेवन को सरकार द्वारा खोजा जा रहा है, जिससे वह छिपने पर मजबूर है। ट्रेलर में विल के गायब होने की सालगिरह के करीब पहुंचते हुए एक अंतिम लड़ाई की झलक दिखाई गई है, जहां अंधकार और अधिक शक्तिशाली हो जाता है।
अपसाइड डाउन की मिथोलॉजी पर ज्यादा फोकस होगा, जिसमें 25 पेज के अनसुलझे लोर का खुलासा होगा। दर्शक तीव्र एक्शन, इमोशनल मोमेंट्स और सीरीज के क्लाइमैक्स की उम्मीद कर सकते हैं, जहां हॉकिन्स का अंत हो सकता है।
डफर ब्रदर्स और कास्ट सदस्यों जैसे नोआ श्नैप ने टीज किया है कि यह वॉल्यूम और अधिक डार्क और इंटेंस होगा।
स्टार कास्ट
सीजन 5 में मूल कास्ट की वापसी हो रही है, जो सीरीज को और मजबूत बनाती है। मुख्य कलाकारों में शामिल हैं:
- मिली बॉबी ब्राउन (इलेवन)
- फिन वोल्फहार्ड (माइक व्हीलर)
- गेटन माटाराजो (डस्टिन हेंडरसन)
- कालेब मैक्लॉफलिन (लुकास सिंक्लेयर)
- नोआ श्नैप (विल बायर्स)
- सैडी सिंक (मैक्स मेफील्ड)
- विनोना राइडर (जॉयस बायर्स)
- डेविड हार्बर (जिम हॉपर)
- नतालिया डायर (नैंसी व्हीलर)
- चार्ली हीटन (जोनाथन बायर्स)
- जो कीरी (स्टीव हैरिंगटन)
- माया हॉक (रॉबिन बकले)
- प्रिया फर्ग्यूसन (एरिका सिंक्लेयर)
- ब्रेट गेलमैन (मुर्रे)
- जेमी कैंपबेल बोवर (वेकना)
- कैरा बूनो (कैरेन व्हीलर)
- एमीबेथ मैकनल्टी (विकी)
- नेल फिशर (हॉली व्हीलर)
- जैक कोनेली (डेरेक टर्नबो)
- एलेक्स ब्रेक्स (लेफ्टिनेंट एकर्स)
- लिंडा हैमिल्टन (डॉ. के)

