Dhurandhar Box Office Day 11: दूसरे सोमवार को ‘धुरंधर’ ने फिर मचाया गदर, 400 करोड़ क्लब में रणवीर सिंह की एंट्री आज

Dhurandhar box office collection 11 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 11: रणवीर सिंह की स्पाइ फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर एक दुर्लभ रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में ज्यादा कमाई कर रही है। हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा दूसरा वीकेंड देने के बाद धुरंधर ने दूसरे सोमवार को जोरदार कलेक्शन किया।

अब फिल्म 400 करोड़ के पड़ाव की ओर तेजी से बढ़ रही है, जो आज मंगलवार को पार हो जाएगा। धुरंधर 2025 की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है। वीकडेज में भी इसकी रफ्तार बता रही है कि धुरंधर बड़े पैमाने पर लोगों को पसंद आ रही है।

सोमवार को 29 करोड़ का अनुमान

15 दिसम्बर (दूसरे मंगलवार) को फिल्म ने लगभग 31.80 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जबकि पहले सोमवार को धुरंधर ने 24.30 करोड़ जुटाये थे। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का अब 11 दिनों का नेट कलेक्शन लगभग 396.40 करोड़ हो चुका है। दूसरे सोमवार को कलेक्शंस की लिस्ट में भी धुरंधर अव्वल रही है। यहां भी पुष्पा 2 को पीछे छोड़कर मोर्चा मारा है।

दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में इस प्रकार हैं:

  • धुरंधर- 31.80 करोड़
  • पुष्पा 2- 20.50 करोड़
  • स्त्री 2- 20.20 करोड़
  • बाहुबली 2- 16.75 करोड़
  • जवान 2- 16.25 करोड़
  • छावा- 19.10 करोड़
  • एनिमल- 14.32 करोड़
  • गदर 2- 13.50 करोड़
  • पठान- 8.55 करोड़
  • केजीएफ चैप्टर 2- 8.28 करोड़

यह भी पढ़ें: ‘किस्मत की एक आदत है…’, Dhurandhar की बेतहाशा कामयाबी पर आई रणवीर सिंह की पहली प्रतिक्रिया

400 करोड़ क्लब में एंट्री आज

धुरंधर को 400 करोड़ के पड़ाव पर पहुंचने के लिए अब सिर्फ 3.60 करोड़ ही चाहिए। रणवीर सिंह 12वें दिन 400 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे। बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 400 करोड़ कमाने वाली धुरंधर भारतीय सिनेमा की दसवीं और सातवीं सबसे तेज फिल्म है।

इस रेस में धुरंधर ने इस साल की सबसे सफल फिल्म छावा को पीछे छोड़ दिया है, जिसने 400 करोड़ की मंजिल तक पहुंचने में 14 दिन लिये थे।

400 करोड़ क्लब की अन्य फिल्में इस प्रकार हैं:

  • पुष्पा 2- 7 दिन (2024)
  • जवान- 9 दिन (2023)
  • एनिमल- 10 दिन (2023)
  • स्त्री 2- 11 दिन (2024)
  • पठान- 11 दिन (2023)
  • गदर 2- 12 दिन (2023)
  • धुरंधर- 12 दिन (2025)
  • छावा- 14 दिन (2025)
  • बाहुबली 2- 18 दिन (2017)
  • केजीएफ चैप्टर 2- 23 दिन (2022)

11 दिनों में धुरंधर की गति कुछ इस प्रकार रही:

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने 28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। तीन दिनों के ओपनिंग वीकेंड में फिल्म ने 100 करोड़ का पड़ाव पार कर लिया था, जबकि 200 करोड़ पार करने में सिर्फ सात दिन लिये। फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा 9 दिनों में हासिल कर लिया था।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar VS Avatar 3: क्या तीसरे हफ्ते में ‘अवतार 3’ रोकेगी ‘धुरंधर’ का कारवां? शुक्रवार को हॉलीवुड से आ रही महा-चुनौती

Day 1 (शुक्रवार): 28.60 करोड़

Day 2 (शनिवार): 33.10 करोड़

Day 3 (रविवार): 44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: 106.50 करोड़

Day 4 (सोमवार): 24.30 करोड़

Day 5 (मंगलवार): 28.60 करोड़

Day 6 (बुधवार): 29.20 करोड़

Day 7 (गुरुवार): 29.40 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 218 करोड़

Day 8 (शुक्रवार): 34.70 करोड़

Day 9 (शनिवार): 53.70 करोड़

Day 10 (रविवार): 58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 146.60 करोड़

Day 11 (सोमवार): 31.80 करोड़

धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल ईद पर आएगा।