मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 19: रणवीर सिंह ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी कर ली है। साल 2025 उनके लिए अभूतपूर्व रहा है। तकरीबन हाशिये पर चले गये रणवीर के करियर के धुरंधर वरदान बनकर आई और उन्हें हाशिये से निकालकर मुख्यधारा में शामिल कर दिया।
रणवीर अब ₹600 करोड़ क्लब के सदस्य बन गये हैं, जिसमें उनसे पहले बॉलवुड से शाह रुख खान, राजकुमार राव और विक्की कौशल ही पहुंचे हैं। मंगलवार के कलेक्शन के बाद धुरंधर ने ₹600 करोड़ कलब में एंट्री ले ली और इसके साथ ही यह 2025 की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है। वहीं, हिंदी सिनेमा की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है।
अगर, भारतीय सिनेमा की बात करें तो धुरंधर चौथी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि, आने वाले दिनों में इसकी स्थिति सुधरेगी और यह हिंदी सिनेमा के इतिहास की हाइएस्ट ग्रसॉर फिल्म बनेगी।
रिलीज के तीसरे हफ्ते में चल रही धुरंधर ने सोमवार के झटके के बाद मंगलवार को एक बार फिर तेजी पकड़ी और 20.40 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका 19 दिनों का नेट कलेक्शन ₹619.30 करोड़ हो गया है।
धुरंधर 600 करोड़ के पड़ाव को लांघने वाली पांचवीं और दूसरी फास्टेस्ट फिल्म बन गई है। सिर्फ बॉलीवुड की बात करें तो यह फास्टेस्ट हिंदी फिल्म है।
- पुष्पा 2 (हिंदी) (2024)- 13 दिन
- धुरंधर (2025)- 19 दिन
- जवान (2023)- 25 दिन
- स्त्री 2 (2024)- 39 दिन
- छावा (2025)- 65 दिन
यह भी पढ़ें: Movies This Friday in Cinemas: क्रिसमस पर रिलीज हो रहीं इन फिल्मों के साथ 2025 कहेगा अलविदा! पढ़ें पूरी लिस्ट
Top 10 Movie Collections Of 2025
साल 2025 की टॉप मूवीज की लिस्ट में धुरंधर तीसरे स्थान पर आ चुकी है। इससे आगे अब छावा और सैयारा ही हैं। सैयारा का लाइफ टाइम कलेक्शन दूसरे वीकेंड में पीछे छूट जाएगा और धुरंधर साल की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन जाएगी। हालांकि, छावा तक पहुंचने में इसे अभी वक्त लगेगा।
1- धुरंधर- ₹619.30 करोड़
2- छावा- ₹600.10 करोड़
3- सैयारा- ₹337.78 करोड़
4- कांतारा अ लीजेंड- चैप्टर 1 (हिंदी)- ₹224.39 करोड़
5- वॉर 2- ₹185.13
6- महावतार नरसिम्हा- ₹182.83 करोड़
7- रेड 2- ₹178.08 करोड़
8- सितारे जमीन पर- ₹165.67 करोड़
9- हाउसफुल 5- ₹160.72 करोड़
10- स्काय फोर्स- ₹131.44 करोड़
Top 10 Movie Collection of Indian Movies
इस लिस्ट में धुरंधर चौथी पोजिशन पर है। बुधवार को फिल्म स्त्री 2 को पीछे छोड़कर तीसरे स्थान पर आ जाएगी और पूरी उम्मीद है कि गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी में धुरंधर शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। हालांकि, अगर सिर्फ हिंदी भाषा के कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर जवान को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।
जवान ने हिंदी भाषा में लगभग 582 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, बाकी का हिस्सा तमिल और तेलुगु भाषाओं से आया था, जबकि धुरंधर की पूरी कमाई सिर्फ हिंदी भाषा से है, क्योंकि फिल्म किसी अन्य भाषा में रिलीज नहीं की गई है।
इस लिहाज से स्त्री 2, 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली हिंदी फिल्म है, छावा दूसरी और धुरंधर तीसरी।
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु) | 643.87 |
| 3. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 4. धुरंधर (2025) | 619.30 |
| 5. छावा (2025) | 600.10 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।
धुरंधर के पड़ाव:
- 100 करोड़- 3 दिन
- 200 करोड़- 7 दिन
- 300 करोड़- 9 दिन
- 400 करोड़- 12 दिन
- 500 करोड़- 15 दिन
- 600 करोड़- 19 दिन
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
19 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹619.30 करोड़
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल आएगा।
(This story has been updated with confirmed and final box office figures)

