मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 20: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का तीसरे हफ्ते में धमाल जारी है। बॉक्स ऑफिस पर पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर रही धुरंधर अपना नाम सिनेमा के इतिहास में दर्ज करते हुए हिंदी सिनेमा की दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है।
धुरंधर की यह सफलता हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। 2025 में कई बड़ी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर जूझते हुए देखा गया। ऐसे में धुरंधर ने इंडस्ट्री की उम्मीदों को पुनर्जीवित कर दिया है। खासकर, ऐसे दौर में, जबकि हिंदी सिनेमा पर साउथ फिल्मों का दबदबा बढ़ रहा था, धुरंधर ने उम्मीद जगाई है कि हिंदी फिल्में भी इतिहास बना सकती हैं।
तीसरे बुधवार को मिले 20 करोड़
तीसरे बुधवार को फिल्म ने ₹20.90 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका 20 दिनों का कलेक्शन ₹640.20 करोड़ हो गया है। क्रिसमस त्योहार की छुट्टी में फिल्म के कलेक्शंस में जोरदार उछाल आने की सम्भावना है, जिसके बाद यह 700 करोड़ क्लब के करीब पहुंच जाएगी।
Top 10 Movie Collection of Indian Movies
इस लिस्ट में धुरंधर अब तीसरे स्थान पर है। पूरी उम्मीद है कि गुरुवार को क्रिसमस की छुट्टी में धुरंधर शाह रुख खान की जवान को पीछे छोड़कर हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी। अगर सिर्फ हिंदी भाषा के कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर जवान को पहले ही पीछे छोड़ चुकी है।
जवान ने हिंदी भाषा में लगभग 582 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, बाकी का हिस्सा तमिल और तेलुगु भाषाओं से आया था, जबकि धुरंधर की पूरी कमाई सिर्फ हिंदी भाषा से है, क्योंकि फिल्म किसी अन्य भाषा में रिलीज नहीं की गई है।
इस लिहाज से स्त्री 2, 600 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली पहली हिंदी फिल्म है, छावा दूसरी और धुरंधर तीसरी।
यह भी पढ़ें: Movies This Friday in Cinemas: क्रिसमस पर रिलीज हो रहीं इन फिल्मों के साथ 2025 कहेगा अलविदा! पढ़ें पूरी लिस्ट
| फिल्म | लाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये) |
| 1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 830.10 |
| 2. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु) | 643.87 |
| 3. धुरंधर (2025) | 640.20 |
| 4. स्त्री 2 (2024) | 627.02 |
| 5. छावा (2025) | 600.10 |
| 6. एनिमल (2023) | 556.36 |
| 7. पठान (2023) | 543.05 |
| 8. गदर 2 (2023) | 525.45 |
| 9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी) (तेलुगु फिल्म) | 510.99 |
| 10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी) (कन्नड़ फिल्म) | 434.70 |
20 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार
5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया और अब तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है।
धुरंधर के पड़ाव:
- 100 करोड़- 3 दिन
- 200 करोड़- 7 दिन
- 300 करोड़- 9 दिन
- 400 करोड़- 12 दिन
- 500 करोड़- 15 दिन
- 600 करोड़- 19 दिन
WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़
ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹218 करोड़
WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़
WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
- Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
- Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
- Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
20 दिनों का नेट कलेक्शन: ₹640.20 करोड़
धुरंधर स्पाइ थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर के साथ अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, राकेश बेदी और अक्षय खन्ना प्रमुख किरदारों में हैं। सोशल मीडिया में सभी कलाकारों की जमकर तारीफ हो रही है। खासकर, अक्षय खन्ना के किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म का सीक्वल अगले साल आएगा।

