Dhurandhar Box Office Day 24: चौथे वीकेंड में ‘धुरंधर’ की लहर, राम गोपाल वर्मा ने साउथ फिल्मों पर साधा निशाना

Dhurandhar box office collection 24 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar Box Office Day 24: रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा बरपाया हुआ है। रिलीज के चौथे हफ्ते में चल रही फिल्म की गति किसी नई फिल्म की तरह बनी हुई है। धुरंधर ने चौथे वीकेंड में जितना कलेक्शन किया है, उतना कई बड़ी फिल्में ओपनिंग वीकेंड में भी नहीं कर सकीं।

साउथ सिनेमा की फिल्मों से पिटते रहे बॉलीवुड को धुरंधर ने सही मायनों में एक उम्मीद दी है कि हिंदी सिनेमा में अभी भी दम बाकी है। अगर सही फिल्म बनाई जाए तो साउथ की पुष्पा और केजीएफ कहीं नहीं ठहरतीं।

रविवार को 24 करोड़ नेट कलेक्शन

रविवार को रिलीज के 24वें दिन धुरंधर ने ₹24.30 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है, जिसके बाद चौथे वीकेंड में फिल्म की कमाई ₹61.90 करोड़ रही। 2025 में कई फिल्में ओपनिंग वीकेंड में इस कलेक्शन के लिए तरसती रहीं। चौथे हफ्ते में धुरंधर की गति बता रही है कि सफर अभी बाकी है।

धुरंधर का 24 दिनों का नेट कलेक्शन अब ₹730.70 करोड़ हो गया है और फिल्म अब ₹800 करोड़ की ओर चल पड़ी है, जिसके लिए ₹69.30 करोड़ की दरकार है। अगर, फिल्म की यही रफ्तार बनी रही तो चौथा हफ्ता पूरा होते-होते ₹800 करोड़ की मंजिल मिल जानी चाहिए। नहीं तो, पांचवें वीकेंड में तो यह पड़ाव पार हो ही जाएगा।

आदित्यधर ने तोड़ी साउथ की फायर बॉल

राम गोपाल वर्मा ऐसे फिल्ममेकर हैं, जो लगातार धुरंधर की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को लेकर उन्होंने निर्देशक आदित्य धर की जमकर तारीफ की है। सोमवार को एक बार फिर रामू ने एक्स पर लिखा- बॉलीवुड पर साउथ के हमले की फायर बॉल को आदित्य धर ने अपने बाएं पैर से लात मारकर पीछे धकेल दिया है, जिसका नाम धुरंधर है और अब उनका दायां पैर धुरंधर 2 के साथ तैयार है। दूसरे भाग के बारे में मैं जो देख पा रहा हूं, उसके अनुसार, अगर पहली ने उन्हें डराया है तो दूसरी दहशत मचा देगी।

राम गोपाल वर्मा का इशारा साउथ की उन फिल्मों की ओर है, जो पिछले कुछ सालों में हिंदी बेल्ट में रिकॉर्डतोड़ कमाई करती रही हैं। इन फिल्मों के बिजनेस के आतंकित हिंदी फिल्म बनाने वाले भी उसी फॉर्मूले को अपनाने की होड़ में लग गये। नतीजा यह हुआ कि बॉलीवुड फिल्में ढेर होती रहीं। धुरंधर के बाद शायद इस सोच में बदलाव आये कि सफलता के लिए फॉलो नहीं कुछ अलग से करना होता है।

Highest Grossing Indian Movies of All Time

धुरंधर हिंदी सिनेमा की सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन चुकी है और अब पुष्पा 2 के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ने के रास्ते पर है, जिसने ₹830 करोड़ सिर्फ हिंदी भाषा से जमा किये थे। इसे पीछे छोड़ने के लिए धुरंधर को अब बस ₹99.40 करोड़ ही चाहिए।

फिल्मलाइफ टाइम कलेक्शन (करोड़ रुपये)
1. पुष्पा 2 (2024) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
830.10
2. धुरंधर730.70
3. जवान (2023) (हिंदी+तमिल+तेलुगु)643.87
4. स्त्री 2 (2024)627.02
5. छावा (2025)600.10
6. एनिमल (2023)556.36
7. पठान (2023)543.05
8. गदर 2 (2023)525.45
9. बाहुबली 2 (2017) (हिंदी)
(तेलुगु फिल्म)
510.99
10. केजीएफ 2 (2022) (हिंदी)
(कन्नड़ फिल्म)
434.70

24 दिनों में यूं रही धुरंधर की प्रतिदिन रफ्तार

5 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने ₹28.60 करोड़ की झन्नाटेदार ओपनिंग ली थी। खास बात यह रही कि फिल्म ने पहले हफ्ते के मुकाबले दूसरे हफ्ते में बेहतर बिजनेस किया। तीसरे और चौथे हफ्तों में फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकार रखी। अवतार फायर एंड ऐश जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्म की रिलीज के बावजूद धुरंधर की गति धीमी नहीं पड़ी है और हॉलीवुड फिल्म से बेहतर चल रही है।

WEEK 1 (5-11 दिसम्बर)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹33.10 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹44.80 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का कलेक्शन: ₹106.50 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹24.30 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹28.60 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹29.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹29.40 करोड़

WEEK 2 (12-18 दिसम्बर)

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹34.70 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹53.70 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹58.20 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹146.60 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹31.80 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹25.70 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹25.30 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹261.50 करोड़

WEEK 3 (19-25 दिसम्बर)

  • Day 15 (शुक्रवार): ₹23.70 करोड़
  • Day 16 (शनिवार): ₹35.70 करोड़
  • Day 17 (रविवार): ₹40.30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹99.70 करोड़

  • Day 18 (सोमवार): ₹19.70 करोड़
  • Day 19 (मंगलवार): ₹20.40 करोड़
  • Day 20 (बुधवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 21 (गुरुवार): ₹28.60 करोड़ (क्रिसमस)

तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹189.30 करोड़

WEEK 4 (26 दिसम्बर-1 जनवरी)

  • Day 22 (शुक्रवार): ₹16.70 करोड़
  • Day 23: (शनिवार): ₹20.90 करोड़
  • Day 24: (रविवार): ₹24.30 करोड़

चौथे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹61.90 करोड़