Purav Jha: कौन हैं यू-ट्यूबर पूरव झा, जिनके ALL IZZ HELL वीडियो ने इंटरनेट पर मचा दिया तहलका, करण जौहर के शो में आ चुके नजर?

Purav Jha is a YouTuber and reality show participant. Photo- X

मुंबई। Who Is Purav Jha: शनिवार को यू-ट्यूब पर एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसका टाइटल है ऑल इज हेल और देखते ही देखते इस वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। सोशल मीडिया पर दिनभर रहने वाले यूजर्स की फीड में यह वीडियो जरूर आया होगा।

वीडियो का कंटेंट देखने के बाद इसको लेकर बहस भी शुरू हो गई है कि वीडियो बनाने वाले कलाकार पूरव झा को किस तरह के परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आखिर उन्होंने व्यंगात्मक लहजे में मौजूदा सरकार के फैसलों और मीडिया की हास्यास्पद स्थिति को लेकर बेहद तीखी मगर सटीक टिप्पणी की है।

अब सवाल यह है कि आखिर इस वीडियो में ऐसा क्या है कि सोशल मीडिया को पूरव के भविष्य की फिक्र होने लगी। इस लेख में हम आपको वायरल वीडियो के कंटेंट के बारे में बताने के साथ यह भी बताएंगे कि कौन हैं पूरव झा, जिनके सैटायरिकल वीडियो ने मौजूदा राजनीति के धागे खोल दिये हैं।

क्या है ALL IS HELL वीडियो?

शनिवार को पूरव झा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर 10 मिनट 20 सेकंड अवधि का वीडियो शेयर किया, जिसे खबर लिखे जाने तक 3 मिलियन से अधिक व्यूज हासिल हो चुके हैं। वीडियो की स्क्रिप्ट शिवम बाजपेयी और पूरव झा ने मिलकर लिखी है। अनमोल पराशर निर्देशक हैं। वीडियो में खुद पूरव झा, गौरव अरोड़ा, शिवम बाजपेयी, ओम कुमार चौहान, सुधीर खन्ना और हर्ष सक्सेना ने अभिनय किया है।

ऑल इज हेल आमिर खान की फिल्म 3 इडिट्स के बेहद लोकप्रिय चतुर की स्पीच वाले अंदाज में आज के राजनीतिक हालात पर व्यंग्य करता है। साथ ही, ऑल इज वेल गाने की तर्ज पर ऑल इज हेल गाने के जरिए हाल ही में हुईं कुछ प्रमुख घटनाओं को रेखांकित करता है, जिन्होंने पूरे देश में हलचल मचा दी थी।

गाने में वरिष्ठ पत्रकार सुधीर चौधरी से प्रेरित एक किरदार है, जिस पर अपनी फर्जी खबरों के जरिए देश को गुमराह करने का आरोप व्यंग्य के जरिए लगाया जाता है। साथ में एक राजनेता का काल्पनिक किरदार है, जो गर्व से रहते हैं कि देश में सब ठीक है। ऑल इज वेल। इस पर पूरव का किरदार मंत्री जी को गाने के जरिए समझाता है कि इस वक्त ऑल इज वेल नहीं ऑल इज हेल जैसे हालात हैं।

अगर अब तक वीडियो नहीं देख सके हों तो नीचे देख सकते हैं:

यह भी पढ़ें: Ramayana 2025: रणबीर कपूर की फिल्म से पहले AI से बना दी रामायण पर सीरीज, ट्रेलर देख रह जाएंगे दंग

इस वीडियो को एक्स पर कई यूजर्स ने शेयर किया है। साथ ही कमेंट में लिखा है कि अब शिवम की खैर नहीं। कुछ ने लिखा है कि शिवम का यह वीडियो सरकारी एजेंसियों का ध्यान उनकी तरफ खींच सकता है। उन्हें वीडियो हटाना पड़ सकता है। उनके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट दर्ज हो सकती हैं और धमकियां मिल सकती हैं। वहीं, सत्ता पक्ष के समर्थक एक्स हैंडल इस वीडियो की मजम्मत कर रहे हैं और इसे गणतंत्र दिवस से पहले प्रोपेगैंडा बता रहे हैं।

यू-ट्यूब पर भी लोग वीडियो पर कमेंट करके प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि किसी ने तो अपनी शोहरत का सही उपयोग किया है। अन्य यूजर ने लिखा कि यह छोकरा तो मर्द का बच्चा निकला। ऐसे कई कमेंट्स हैं, जिनमें लोगों को पूरव की बेबाक और व्यंगात्मक शैली पसंद आ रही है।

कौन हैं पूरव झा?

24 साल के टू-ट्यूबर शिवम झा एक उभरते हुए अभिनेता और इन्फ्लुएंसर हैं। शिवम को इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन यूजर फॉलो करते हैं। अपनी बायो में उन्होंने खुद को एक्टर लिखा है। एक्स पर पूरव के 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं, उनके यू-ट्यूब चैनल पर 5 लाख से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं, जो अब तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

अभी तक शिवम की सबसे बड़ी पहचान करण जौहर की मेजबानी में प्राइम वीडियो पर आया रिएलिटी शो द ट्रेटर्स है, जिसमें पूरव ने पार्टिसिपेंट के तौर पर भाग लिया था। यह शो पिछले साल आया था। उर्फी जावेद और निकिता लूथर ने जीता था।

शिवम देश के अन्य चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और यू-ट्यूबर्स के साथ भी कॉलोबोरेट करते हैं। उनकी एक इंस्टाग्राम पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने ओरी, आशीष चंचलानी, कैरीमिनाती और हर्ष बेनीवाल के साथ भी अपने यू-ट्यूब चैनल के लिए शो बनाया है।

पूरव का जन्म दिल्ली में 11 अगस्त 2001 को हुआ था। हालांकि, मूल रूप से वो बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने दिल्ली के भारत पब्लिक स्कूल और रायसीना बंगाली स्कूल से पढ़ाई-लिखाई की है। 2024 में आया पूरव का एक वीडियो मेकिंग ऑफ अ भोजपुरी फिल्म काफी मशहूर हुआ था, जिसे 15 लाख से अधिक व्यूज मिले थे।