Padma Awards 2026: धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नागरिक सम्मानों की घोषणा

Dharmendra to get Padma Vibhushan posthumously. Photo- X

मुंबई। Padma Awards 2026: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई। इस बार 131 हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। भारत रत्न के बाद पद्म पुरस्कार देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान हैं।

इनमें से 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण र 113 पद्म श्री अवॉर्ड दिये जाएंगे। लिस्ट में 19 महिलाएं हैं, जबकि 6 प्राप्तकर्ता विदेशी मूल के या विदेश में स्थित भारतीय हैं। 16 ऐसे लोग हैं, जिनका निधन हो चुका है।

इनमें से कला और मनोरंजन क्षेत्र (फिल्म, संगीत, नृत्य, थिएटर आदि) से जुड़े कई प्रमुख नाम शामिल हैं। मनोरंजन जगत से धर्मेंद्र, ममूटी, सतीश शाह, अलका याग्निक, आर माधवन, प्रोसेनजीत चटर्जी जैसे सितारों को सम्मान मिला है।

भारतीय सिनेमा के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान से नवाजा गया है, जो भारत रत्न के बाद दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। धर्मेंद्र का निधन पिछले साल 89 साल की उम्र में 24 दिसम्बर को हो गया था। वेटरन एक्टर को 2012 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

दिग्गज अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री प्रदान किया जा रहा है। उनका निधन पिछले साल 25 अक्टूबर को 74 साल की उम्र में हो गया था।

यह भी पढ़ें: Dharmendra के फ्लैट में रहते हैं ‘रामायण’ के लक्ष्मण सुनील लहरी, बर्थ एनिवर्सरी पर बताया- कैसे हुई थी डील?

कला जगत के सम्मान हासिल करने वालों की सूची इस प्रकार है:

पद्म विभूषण (कला क्षेत्र)

  • धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला (अभिनय) – महाराष्ट्र
  • एन. राजम – कला (संगीत) – उत्तर प्रदेश

पद्म भूषण (कला क्षेत्र)

  • अलका याग्निक – कला (गायन) – महाराष्ट्र
  • ममूटी – कला (अभिनय) – केरल
  • पीयूष पांडे (मरणोपरांत) – कला (विज्ञापन/क्रिएटिव) – महाराष्ट्र
  • शतावधानी आर. गणेश – कला (साहित्य/प्रदर्शन कला) – कर्नाटक

पद्म श्री (कला क्षेत्र)

  • अनिल कुमार रस्तोगी – कला – उत्तर प्रदेश
  • अरविंद वैद्य – कला – गुजरात
  • भारत सिंह भारती – कला – बिहार
  • भिकल्या लडक्या धिंडा – कला – महाराष्ट्र
  • चिरंजी लाल यादव – कला – उत्तर प्रदेश
  • दीपिका रेड्डी – कला – तेलंगाना
  • धर्मिकलाल चुनीलाल पांड्या – कला – गुजरात
  • गद्दे बाबू राजेंद्र प्रसाद – कला – आंध्र प्रदेश
  • गफरुद्दीन मेवाती जोगी – कला – राजस्थान
  • गरिमेला बालकृष्ण प्रसाद (मरणोपरांत) – कला – आंध्र प्रदेश
  • गायत्री बालासुब्रमण्यम और सुश्री रंजनी बालासुब्रमण्यम (दोहरी) – कला (संगीत) – तमिलनाडु
  • हरि माधब मुखोपाध्याय (मरणोपरांत) – कला – पश्चिम बंगाल
  • हरिचरण सैकिया – कला – असम
  • ज्योतिष देबनाथ – कला – पश्चिम बंगाल
  • कलामंडलम विमला मेनन – कला (नृत्य) – केरल
  • खेम राज सुंदरियाल – कला – हरियाणा
  • कुमार बोस – कला (संगीत, तबला) – पश्चिम बंगाल
  • प्रो. (डॉ.) लार्स-क्रिश्चियन कोच – कला (संगीतशास्त्र) – जर्मनी
  • माधवन रंगनाथन (आर. माधवन) – कला (अभिनय) – महाराष्ट्र
  • मगंती मुरली मोहन – कला (अभिनय) – आंध्र प्रदेश
  • मीर हाजीभाई कासमभाई – कला – गुजरात
  • नुरुद्दीन अहमद – कला – असम
  • ओथुवार थिरुथानी स्वामीनाथन – कला – तमिलनाडु
  • पोखिला लेखठेपी – कला – असम
  • प्रोसेनजीत चटर्जी – कला (अभिनय) – पश्चिम बंगाल
  • आर. कृष्णन (मरणोपरांत) – कला – तमिलनाडु
  • रघुवीर तुकाराम खेडकर – कला – महाराष्ट्र
  • राजस्थापति कलिअप्पा गौंडर – कला – तमिलनाडु
  • संगीयूसांग एस. पोंगेनर – कला – नागालैंड
  • सरत कुमार पात्रा – कला – ओडिशा
  • सतीश शाह (मरणोपरांत) – कला (अभिनय) – महाराष्ट्र
  • सिमांचल पात्रो – कला – ओडिशा
  • तागा राम भील – कला – राजस्थान
  • तरुण भट्टाचार्य – कला (संगीत, संतूर) – पश्चिम बंगाल
  • थिरुवरूर बक्थावत्सलम – कला (संगीत, मृदंगम) – तमिलनाडु
  • तृप्ति मुखर्जी – कला – पश्चिम बंगाल
  • युमनाम जत्रा सिंह (मरणोपरांत) – कला – मणिपुर