Border 2 Box Office Day 4: गणतंत्र दिवस पर ‘मिट्टी के बेटों’ ने मचाया तहलका, आज पार होगा 200 करोड़ का बॉर्डर

Border 2 box office collection 4 days. Photo- X

मुंबई। Border 2 Box Office Day 4: मौसम भले ही सर्द है, मगर सनी देओल स्टारर ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी है। फिल्म हर रोज इतिहास लिख रही है। ओपनिंग वीकेंड में धमाल मचाने के बाद बॉर्डर ने सोमवार को गणतंत्र दिवस पर रिकॉर्ड कमाई की और अब 200 करोड़ के पड़ाव के बेहद करीब पहुंच गई है।

इस गति से फिल्म आज मंगलवार को डबल सेंचुरी जड़कर सबसे तेज 200 करोड़ी फिल्मों में शामिल हो जाएगी।

23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई बॉर्डर 2 ने 32.10 करोड़ की ओपनिंग ली। इसके बाद ओपनिंग वीकेंड के बाकी दो दिनों में 40.59 करोड़ और 57.20 करोड़ का शानदार कलेक्शन करके रिलीज के तीन दिनों में 129.89 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।

सोमवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बॉर्डर 2 ने कमाई की नई ऊंचाई छूते हुए 63.59 करोड़ का जोरदार कलेक्शन किया और घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चार दिनों का नेट कलेक्शन 193.48 करोड़ हो गया। फिल्म अब 200 करोड़ के पड़ाव से सिर्फ 6.42 करोड़ ही दूर है, जो आज आसानी से मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें: Border 2 Promotion: कारवार बेस पर भारतीय नौसेना के जवानों के बीच पहुंची ‘बॉर्डर 2’ की टीम, संगीत के जरिए दिया ट्रिब्यूट

बॉर्डर 2 की चार दिनों में चाल:

WEEK 1

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹32.10 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹ 40.59 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹57.20 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹129.89 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹63.59 करोड़- गणतंत्र दिवस

200 करोड़ में आज शामिल होगी बॉर्डर 2

बॉर्डर 2 हिंदी सिनेमा की उन फिल्मों में शामिल हो जाएगी, जिन्होंने रिलीज के पांच दिनों में 200 करोड़ का पड़ाव पार किया। हालांकि, 200 करोड़ क्लब में अभी भी सबसे तेज फिल्म पुष्पा 2, जवान और एनिमल हैं, जिन्होंने रिलीज के तीन दिनों में डबल सेंचुरी जड़ दी थी।

पिछले साल की सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली धुरंधर से बॉर्डर 2 आगे चल रही है। धुरंधर ने 200 करोड़ का पड़ाव पार करने में सात दिन लिये थे, जबकि बॉर्डर 2 पांच दिनों में ही ये कारनामा करने वाली है।

पहले हफ्ते में 200 करोड़ का पड़ाव पार करने वाली फिल्में

पुष्पा 2, जवान, एनिमल- 3 दिन

स्त्री 2, पठान- 4 दिन

बॉर्डर 2, गदर 2, केजीएफ 2- 5 दिन

छावा, टाइगर 3, बाहुबली 2- 6 दिन

धुरंधर, वॉर, संजू, टाइगर जिंदा है, सुल्तान- 7 दिन