मुंबई। OTT Movies In February 2026: फरवरी का महीना मोहब्बत के लिए समर्पित है। वेलेंटाइन की धूम रहती है। इस महीने में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मोहब्बत के रंग देखने को मिलेंगे, साथ ही कुछ ऐसी फिल्में आएंगी, जो थिएटर्स में रिलीज हो चुकी हैं। इनमें इक्कीस, किस किस को प्यार करूं 2 और द राजा साब शामिल हैं।
प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन फिल्म द ब्लफ भी फरवरी की हाइलाइट है। साथ ही कुछ दिलचस्प डॉक्युमेंट्री फिल्में भी आ रही हैं। पढ़िए, फरवरी में ओटीटी पर आ रही फिल्मों की पूरी लिस्ट।
रिलेशनशिप गोल्स
- स्ट्रीमिंग डेट: 4 फरवरी
- जॉनर: रोमांस-कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी: अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म लिंडा मेंडोजा द्वारा निर्देशित है। इसमें केली रोलैंड एक टीवी प्रोड्यूसर लीह कैल्डवेल की भूमिका निभाती हैं, जो महत्वाकांक्षा और विश्वास के बीच संतुलन बनाती हैं। मेथड मैन उनके पूर्व प्रेमी के रूप में हैं, जो रोमांस को फिर से जगाते हैं।
यह भी पढ़ें: OTT Releases (26 January- 1 February): इस हफ्ते ओटीटी पर घमासान करेगा ‘धुरंधर’, क्राइम के ‘दलदल’ में उतरेंगी भूमि
फाइंडिंग हारमनी- अ किंग्स विजन
- स्ट्रीमिंग डेट: 5 फरवरी
- जॉनर:
- भाषा:
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म:
कहानी: डॉक्युमेंट्री फिल्म किंग चार्ल्स III की हार्मनी फिलॉसफी पर आधारित है। यह पर्यावरण संरक्षण और सस्टेनेबिलिटी पर उनके आजीवन प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जहां मानवता को प्रकृति का हिस्सा माना जाता है। केट विंसलेट द्वारा नैरेटेड यह फिल्म ग्लोबल प्रोजेक्ट्स जैसे गुयाना के जंगलों और भारत की सस्टेनेबल कम्युनिटीज को दिखाती है।
क्वीन ऑफ चेस
- स्ट्रीमिंग डेट: 6 फरवरी
- जॉनर: डॉक्युमेंट्री
- भाषा: अंग्रेजी (हंगरी)
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कहानी: डॉक्युमेंट्री फिल्म हंगेरियन शतरंज खिलाड़ी जूडिट पोल्गार की जीवन यात्रा पर आधारित है। पुरुष-प्रधान शतरंज की दुनिया में लिंगभेद और चुनौतियों का सामना करते हुए उन्होंने गैरी कास्परोव जैसे चैंपियंस को हराया और इतिहास रचा। निर्देशन रोरी केनेडी का है।
किस किस को प्यार करूं 2
- स्ट्रीमिंग डेट: 6 फरवरी
- जॉनर: रोमांस कॉमेडी
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
कहानी: कपिल शर्मा स्टारर यह कॉमेडी फिल्म एक आदमी की कहानी है जो गलती से कई महिलाओं से शादी कर लेता है और अपनी जिंदगी को संभालने की कोशिश करता है। हंसी-मजाक और ड्रामा से भरपूर, यह फैमिली एंटरटेनमेंट के लिए परफेक्ट है।
द राजा साब
- स्ट्रीमिंग डेट: 6 फरवरी
- जॉनर: हॉरर कॉमेडी
- भाषा: तेलुगु
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
कहानी: इस तेलुगु फिल्म में प्रभास लीड रोल में हैं। संजय दत्त विलेन के किरदार में हैं।
एटरनिटी
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: रोमांस कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी
कहानी: अमेरिकी फैंटसी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म का निर्देशन डेविड फ्रेन ने किया है। इसमें एलिजाबेथ ऑलसेन, माइल्स टेलर और कैलम टर्नर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक महिला जोन की है, जो मृत्यु के बाद एक सप्ताह में अनंत काल बिताने के लिए अपने जीवन साथी और पहले प्यार के बीच चुनाव करती है।
जोज कॉलेज रोड ट्रिप
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: कॉमेडी
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
कहानी: निर्देशन टायलर पेरी ने किया है। मेडिया के भाई जो अपने पोते बी.जे. को वास्तविक दुनिया सिखाने के लिए क्रॉस-कंट्री कॉलेज ट्रिप पर ले जाते हैं।
द कॉन्ज्युरिंग लास्ट राइट्स
- स्ट्रीमिंग डेट: 13 फरवरी
- जॉनर: हॉरर
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार
कहानी: द कंजुरिंग: लास्ट राइट्स 2025 की अमेरिकी सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसका निर्देशन माइकल चावेज ने किया है।पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा एड और लोरेन वॉरेन के रूप में लौटते हैं, जो स्मर्ल परिवार की पेंसिल्वेनिया में भूतिया घटनाओं की जांच करते हैं। यह वास्तविक स्मर्ल हॉन्टिंग केस पर आधारित है, जिसमें डीमन का हमला और पारिवारिक ड्रामा शामिल है। फ्रेंचाइजी का नौवां और मुख्य सीरीज का अंतिम भाग 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुआ था।
पॉल मैकार्टनी- मैन ऑन द रन
- स्ट्रीमिंग डेट: 25 फरवरी
- जॉनर: डॉक्युमेंट्री
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी: पॉल मैकार्टनी के 1970 के दशक की जिंदगी पर केंद्रित है। बीटल्स के ब्रेकअप के बाद, उन्होंने अपनी पत्नी लिंडा के साथ विंग्स बैंड बनाया। मॉर्गन नेविल द्वारा निर्देशित यह फिल्म दुर्लभ फुटेज और संगीत दिखाती है।
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी
- स्ट्रीमिंग डेट: 19 फरवरी
- जॉनर: रोमांस
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी: यह कंटेम्पररी रोमांस फिल्म 90 के दशक की बॉलीवुड रोमांस और आधुनिक हुक-अप कल्चर के बीच तुलना करती है। एक वेडिंग प्लानर और नॉवेलिस्ट की छुट्टियों में शुरू हुई लव स्टोरी घर लौटने पर फैमिली ड्रामा में बदल जाती है।
द ब्लफ
- स्ट्रीमिंग डेट: 25 फरवरी
- जॉनर: एक्शन
- भाषा: अंग्रेजी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी:
द ब्लफ एक रोमांचक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है, जो 19वीं शताब्दी के कैरिबियन में सेट है। प्रियंका चोपड़ा जोनस पूर्व समुद्री डाकू एर्सेल की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार को क्रूर बुकेनियर्स से बचाने के लिए अपने अतीत का सामना करती हैं। कार्ल अर्बन कप्तान कोनर के रूप में मुख्य खलनायक हैं। अन्य कलाकारों में इस्माइल क्रूज कोर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन शामिल हैं। निर्देशक फ्रैंक ई. फ्लावर्स हैं, और स्क्रिप्ट फ्लावर्स व जो बालारिनी ने लिखी है।
इक्कीस
- स्ट्रीमिंग डेट: 26 फरवरी
- जॉनर: वॉर
- भाषा: हिंदी
- स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो
कहानी: श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म युद्ध की विभीषिका को दिखाती है। कहानी 1971 में हुई भारत-पाक जंग से ली गई है। अगस्त्य नंदा और धर्मेंद्र मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह दिवंगत धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है।

