Movies in Cinemas in February: फरवरी में रोमांस करेगा रोमियो, पर्दे पर चमकेंगी भाभी जी और स्विमिंग पूल में होगी मगरमच्छ की दहशत

Bollywood, South and Hollywood movies releasing in Cinemas. Photo- X

मुंबई। Movies in Cinemas in February: साल 2026 का पहला महीना जनवरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए खास नहीं रहा। अगर, बॉर्डर 2 को छोड़ दें तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना असर नहीं दिखा सकी है।

हिंदी में रिलीज होने वाली साउथ फिल्में भी नहीं चलीं। प्रभास की द राजा साब हिंदी बॉक्स ऑफिस पर वॉश आउट रही। वहीं, विजय की जन नायगन कानूनी अड़चनों के कारण रिलीज ही नहीं हो पाई। अब फरवरी की शुरुआत हो चुकी है और इस महीने कुछ दिलचस्प फिल्में आ रही हैं, जिनमें शाहिद कपूर की ओ रोमियो भी है।

इनके अलावा कुछ ऐसी फिल्में हैं, जिनमें कोई स्टार फेस नहीं है, मगर चर्चा में रही हैं। दक्षिण से धनुष की कारा भी रिलीज हो रही है। वहीं, हॉलीवुड की चर्चित स्क्रीम फ्रेंचाइजी की सातवीं फिल्म फरवरी में आ रही है। फरवरी का महीना इंडस्ट्री के लिए क्या लेकर आया है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

बॉलीवुड फिल्में

वध 2 (Vadh 2)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की यह थ्रिलर सीक्वल नैतिक दुविधाओं और बदले की कहानी है। फिल्म का पहला भाग बॉक्स ऑफिस पर सफल रहा था और फिल्म की चर्चा भी हुई थी।

यह भी पढ़ें: Sequel Movies: ‘बॉर्डर 2’ के बाद आने वाली हैं 9 फ्रेंचाइजी और सीक्वल फिल्में, ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट कन्फर्म

भाभीजी घर पर हैं- फन ऑन द रन (Bhabiji Ghar Par Hain- Fun on the Run)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

लोकप्रिय टीवी शो पर आधारित यह कॉमेडी फिल्म पड़ोसियों की रोड ट्रिप की मजेदार कहानी है।

हॉन्टेड 3डी घोस्ट्स ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Ghosts of the Past)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

विक्रम भट्ट निर्देशित हॉरर फिल्म में एक परिवार की कहानी दिखाई गई है, जो एक डॉल के आतंक का शिकार होती है।

ओ रोमियो (O’Romeo)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर यह फिल्म एक इंटेंस रोमांटिक थ्रिलर है, जहां मुंबई की अंडरवर्ल्ड और प्यार की कहानी बुनी गई है। निर्देशक विशाल भारद्वाज की यह फिल्म वैलेंटाइन वीक में रोमांस का तड़का लगाएगी।

तू या मैं (Tu Yaa Main)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

दो कंटेंट क्रिएटर्स की साहसिक यात्रा पर आधारित यह फिल्म सरवाइवल थ्रिलर है, जिसमें प्रकृति की चुनौतियां और प्रतिद्वंद्विता दिखाई गई है। फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल्स में हैं।

दो दीवाने शहर में (Do Deewane Seher Mein)

रिलीज डेट: 20 फरवरी

इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर लीड रोल्स में हैं। फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। यह फिल्म मुंबई में दो मिलेनियल्स की सेल्फ-एक्सेप्टेंस और प्यार की कहानी दिखाती है।

अस्सी

रिलीज डेट: 20 फरवरी

अनुभव सिन्हा निर्देशित फिल्म में तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। कानी कुश्रुति, रेवती, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब अहम भूमिकाओं में हैं।

द केरल स्टोरी 2

रिलीज डेट: 27 फरवरी

कामाख्या नारायण सिंह निर्देशित फिल्म में धर्मांतरण की कहानी तीन महिला किरदारों के जरिए दिखाई गई है। विपुल अमृतलाल शाह ने फिल्म का निर्माण किया है। उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य किरदारों में हैं।

साउथ इंडियन फिल्में

यूफोरिया (Euphoria)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर के बाद सारा अर्जुन इस तेलुगु फिल्म में मुख्य भूमिका में दिखेंगी। उनके साथ भूमिका चावला और आदर्श बालकृष्ण अहम भूमिकाओं में हैं।

विद लव

रिलीज डेट: 6 फरवरी

यह तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें अबिशन जीविंत और अनस्वरा राजन लीड रोल्स में हैं।

पूकी

रिलीज डेट: 6 फरवरी

इस तेलुगु फिल्म में विजय एंटोनी, धनुषा और अजय धीशान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मैजिक

रिलीज डेट: 6 फरवरी

इस तेलुगु फिल्म का निर्देशन गौतम तिन्नौरी ने किया है।

स्वयंभू (Swayambhu)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

तेलुगु फिल्म में निखिल सिद्धार्थ लीड रोल में हैं। यह एक्शन ड्रामा योद्धा की कहानी है, जिसमें ऐतिहासिक तत्व शामिल हैं।

फंकी (Funky)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

तेलुगु फिल्म में विशवाक सेन और कायडू लोहार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

थाई किझावी (Thaai Kizhavi)

रिलीज डेट: 20 फरवरी

तमिल फिल्म में राधिका सरथकुमार एक 75 साल की प्रभावशाली महिला के रोल में हैं, जो ड्रामा से भरपूर है।

सीता पयानम (Seetha Payanam)

रिलीज डेट: 14 फरवरी

अर्जुन सरजा निर्देशित कन्नड़ फिल्म में ऐश्वर्या अर्जुन और निरंजन सुधिंद्रा लीड में हैं।

कारा

रिलीज डेट: फरवरी

तमिल सिनेमा के स्टार धनुष की 54वीं फिल्म है, जो एक इंटेंस एक्शन ड्रामा है।

हॉलीवुड फिल्में

सोलो मियो (Solo Mio)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

रोमांटिक ड्रामा कॉमेडी फिल्म में केविन जेम्स लीड रोल में हैं। एक शख्स की इटैलियन शादी का सपना उस समय चकनाचूर हो जाता है, जब उसकी मंगेतर शादी के ऐन मौके पर उसे छोड़कर चली जाती है। इसके बाद वो अकेला इटली में हनीमून पर निकलता है।

द स्ट्रेंजर्स: चैप्टर 3 (The Strangers: Chapter 3)

रिलीज डेट: 6 फरवरी

यह हॉरर फ्रेंचाइजी की तीसरी और आखिरी फिल्म है। मेडेलाइन पेट्श माया की भूमिका में हैं, जो स्ट्रेंजर्स की आखिरी सरवाइवर है।

वुदरिंग हाइट्स (Wuthering Heights)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

एमराल्ड फेनेल निर्देशित इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में मार्गो रॉबी और जैकब एलोर्डी लीड रोल्स में हैं। यह एमिली ब्रोंटे के 1847 के इसी नाम के नॉवल से प्रेरित फिल्म है।

क्राइम 101 (Crime 101)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

बार्ट लेटन निर्देशित फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ, मार्क रफालो, हेल बेरी और बैरी किओगन मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

गुड लक, हैव फन, डॉन्ट डाई (Good Luck, Have Fun, Don’t Die)

रिलीज डेट: 13 फरवरी

सैम रॉकवेल और हेली लू रिचर्डसन स्टारर साइ फाइ एक्शन एडवेंचर फिल्म है।

गोट

रिलीज डेट: 13 फरवरी

यह एनिमेशन स्पोर्ट कॉमेडी फिल्म है।

हाउ टू मेक अ किलिंग

रिलीज डेट: 20 फरवरी

इस ब्लैक कॉमेडी थ्रिलर फिल्म में ग्लेन पॉवेल, मार्ग्रेट क्वाली और जेसिका हेनविक मुख्य भूमिकाओं में हैं।

द ड्रेडफुल

रिलीज डेट: 20 फरवरी

इस गोथिक हॉरर फिल्म में किट हैरिंग्टन, सोफी टर्नर और मार्सिया गे हार्डन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

स्क्रीम 7 (Scream 7)

रिलीज डेट: 27 फरवरी

घोस्टफेस किलर की वापसी, जिसमें सिडनी प्रेस्कॉट की बेटी टारगेट है। नीव कैंपबेल, कोर्टनी कॉक्स स्टारर हॉरर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है।