Mardaani 3 Box Office Day 10: दूसरे वीकेंड में डटी रही ‘मर्दानी 3’, 10 दिनों में 37 करोड़ हुआ कलेक्शन

Mardaani 3 box office collection 10 days. Photo- Yashraj

मुंबई। Mardaani 3 Box Office Day 10: यशराज फिल्म्स की रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 दूसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर डटी रही, जिसके चलते ओपनिंग वीकेंड के मुकाबले फिल्म के कलेक्शंस लगभग 39 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म पहली दो फिल्मों के अनुरूप ही बॉक्स ऑफिस पर चल रही है। हालांकि, दूसरे वीकेंड में इसकी कमाई पहली दो फिल्मों से बेहतर रही है।

दूसरे वीकेंड में 10 करोड़ की कमाई

रविवार को रिलीज के दसवें दिन मर्दानी 3 ने 4.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 10 दिनों का नेट कलेक्शन 37.10 करोड़ हो गया है। मर्दानी 3, 10 दिनों में मर्दानी के लाइफ टाइम कलेक्शन (35.82 करोड़) को पीछे छोड़ चुकी है।

दूसरे वीकेंड में फिल्म की रफ्तार देखें तो शुक्रवार को 2.15 करोड़ जमा किये थे। इसके बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने 3.85 करोड़ और 4.55 करोड़ बटोरे, जिसे मिलाकर दूसरे वीकेंड में फिल्म का नेट कलेक्शन 10.55 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें: Movies From March To May: मार्च से मई तक हिंदी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर बढ़ेगी गर्मी, नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान

मर्दानी और मर्दानी 2 से बेहतर कलेक्शन

अगर, फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों से तुलना करें तो दूसरे वीकेंड में मर्दानी 3 की कमाई काफी ज्यादा है। मर्दानी ने दूसरे वीकेंड में 5.25 करोड़ और मर्दानी 2 ने 5.65 करोड़ जमा किये थे, जो बताता है कि मर्दानी 3 में अभी काफी दम बाकी है।

अभिराज मीनावाला निर्देशित मर्दानी 3, 30 जनवरी को सिनेमाघरों में सीमित स्क्रींस पर रिलीज हुई थी। फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग ली, जबकि 17.25 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। फिल्म ने पहले हफ्ते में 26.55 करोड़ का कारोबार किया था।

WEEK 1

  • Day 1 (शुक्रवार): 4 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): 6 करोड़
  • Day 3 (रविवार): 7.25 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: 17.25 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): 2.40 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): 2.70 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): 2.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): 2 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: 26.55 करोड़

WEEK 2

  • Day 8 (शुक्रवार): 2.15 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): 3.85 करोड़
  • Day 10 (रविवार): 4.55 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 10.55 करोड़

10 दिनों का नेट कलेक्शन: 37.10 करोड़

मर्दानी 3 एक क्राइम फ्रेंचाइजी है, जिसमें रानी मुखर्जी आइपीएस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाती हैं और हर बार महिलाओं के खिलाफ होने वाली अपराधों का पर्दाफाश करती हैं। इस बार शिवानी शिवाजी रॉय ने बच्चियों और महिलाओं को गायब करने वाले अपराधियों से टक्कर ली है।