Mardaani 3 Box Office Day 14: दूसरे हफ्ते में 41 फीसदी गिरा ‘मर्दानी 3’ का कलेक्शन, पोस्ट कोविड रानी मुखर्जी की सबसे बड़ी फिल्म

Mardaani 3 box office collection day 14. Photo- X

मुंबई। Mardaani 3 Box Office Day 14: रानी मुखर्जी की कॉप ड्रामा मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक प्रदर्शन करते हुए दो हफ्तों में 42 करोड़ से अधिक कलेक्शन कर लिया है। पोस्ट कोविड दौर में रानी की यह सबसे बड़ी सोलो सफलता है। हालांकि, मर्दानी 2 को पीछे छोड़ना अभी बाकी है।

दूसरे हफ्ते में 15 करोड़ की कमाई

गुरुवार को मर्दानी 3 ने बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्तों का सफर पूरा किया। फिल्म ने दूसरे गुरुवार को 1.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ फिल्म का 14 दिनों का नेट कलेक्शन 42.20 करोड़ हो गया है। बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने मर्दानी 3 का टिका रहना ही एक उपलब्धि है।

दूसरे हफ्ते में मर्दानी 3 की रफ्तार पहले हफ्ते के मुकाबले लगभग 41 फीसदी कम हुई। पहले हफ्ते में फिल्म ने जहां 26.55 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में फिल्म का नेट कलेक्शन 15.65 करोड़ रहा।

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार थिएटर्स में तूफान: मगरमच्छ, गैंगवार और जुनूनी मोहब्बत से भरी ये फिल्में करेंगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

पोस्ट कोविड रानी की सबसे बड़ी सफलता

अगर, पिछले पांच सालों में रानी मुखर्जी के करियर को देखें तो यह उनकी तीसरी रिलीज है। 2021 में सैफ अली खान के साथ आई उनकी बंटी और बबली 2 सिर्फ 12.50 करोड़ जमा कर सकी थी और फ्लॉप रही थी। 2023 में आई मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे ने 21.67 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। मर्दानी 3 इन दोनों फिल्मों के टोटल से ज्यादा अब तक बटोर चुकी है।

मर्दानी फ्रेंचाइजी में भी मर्दानी 3 दूसरी सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। 2019 में आई मर्दानी 2 ने 47.57 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था, जबकि 2014 में आई मर्दानी ने 35.82 करोड़ जमा किये थे।

WEEK 1

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹4 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹6 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹7.25 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹17.25 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹2.40 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹2.70 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹2.20 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹2 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹26.55 करोड़

WEEK 2

  • Day 8 (शुक्रवार): ₹2.15 करोड़
  • Day 9 (शनिवार): ₹3.85 करोड़
  • Day 10 (रविवार): ₹4.55 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹10.55 करोड़

  • Day 11 (सोमवार): ₹1.30 करोड़
  • Day 12 (मंगलवार): ₹1.60 करोड़
  • Day 13 (बुधवार): ₹1.10 करोड़
  • Day 14 (गुरुवार): ₹1.10 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹15.65 करोड़

दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹42.20 करोड़

मर्दानी 3 का निर्देशन अभिराज मीनावाला ने किया है, जबकि आदित्य चोपड़ा निर्माता हैं।