Drishyam 3 Malayalam Release Date: अजय देवगन की फिल्म से ठीक 6 महीने पहले आ जाएगी मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’

Mohanlal announces release date of Drishyam 3. Photo-X

मुंबई। Drishyam 3 Malayalam Release Date: दृश्यम 3 साल 2026 की उन फिल्मों में शामिल है, जिनका इंतजार इस फ्रेंचाइजी के दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं। मूल रूप से मलयालम में बनी दृश्यम फ्रेंचाइजी को हिंदी में भी वैसी ही सफलता मिली। हिंदी भाषा में इस फ्रेंचाइजी को अजय देवगन आगे बढ़ा रहे हैं।

इस साल दोनों भाषाओं में फिल्में रिलीज हो रही हैं। कुछ वक्त पहले अजय देवगन ने अपनी दृश्यम 3 की रिलीज डेट बताई थी, अब मोहनलाल ने मलयालम फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।

2 अप्रैल को रिलीज होगी दृश्यम 3 मलयालम

शुक्रवार को दिग्गज अभिनेता ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दृश्यम 3 की रिलीज डेट से पर्दा उठाया, जिसके मुताबिक फिल्म 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में पहुंचेगी। मलयालम की दृश्यम फ्रेंचाइजी को जीतू जोसेफ ने लिखा और डायरेक्ट किया है।

इस फिल्म का वितरण पैन स्टूडियो और पैनोरमा स्टूडियोज कर रहे हैं। पैनोरमा हिंदी वर्जन का निर्माण भी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: ‘कामयाबी Akshaye Khanna के सिर चढ़ गई है’, ‘धुरंधर’ एक्टर के फिल्म छोड़ने पर बरसे ‘Drishyam 3’ के निर्माता कुमार मंगत पाठक

दृश्यम फ्रेंचाइजी में मोहनलाल के किरदार का नाम जॉर्जकुट्टी है। मीना उनकी पत्नी रानी जॉर्ज के किरदार में हैं। दृश्यम 3, इस बेहद सफल और पसंद की जाने वाली फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म है।

इस फ्रेंचाइजी की कहानी एक कम पढ़े-लिखे मगर बेहद शातिर और समझदार फैमिलीमैन और आइपीएस ऑफिसर के बीच टकराव पर आधारित है। अपने परिवार को जेल से बचाने के लिए आम आदमी किस हद तक जा सकता है, दृश्यम 3 इसकी मिसाल है।

2 अक्टूबर को आएगी दृश्यम 3 हिंदी

इसके हिंदी वर्जन में अजय देवगन विजय सलगांवकर नाम का किरदार निभाता हैं। श्रिया सरन उनकी पत्नी के किरदार में हैं, जबकि तब्बू आइपीएस ऑफिसर के किरदार में हैं, जिसके बेटे का गैर इरादतन कत्ल विजय की बेटी के हाथों हो जाता है। बेटी और परिवार को बचाने के लिए विजय मृतक की लाश ऐसी जगह छिपा देता है, जहां से बरामद करना मुश्किल हो जाए।

पुलिस को विजय और उसकी फैमिली पर शक हो जाता है। वो उसकी फैमिली को पकड़कर ले जाती है और टॉर्चर करती है, मगर कुछ पता नहीं चलता। पुलिस को सबूतों के अभाव में थक-हारकर विजय और उकी फैमिली को छोड़ना पड़ता है, मगर अतीत पीछा नहीं छोड़ता और विजय को अनदेखी परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार रहना पड़ता है।

दृश्यम 3 का हिंदी वर्जन 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगा, यानी मलयालम वर्जन के ठीक छह महीने बाद।

चेक करें अपना Reading IQ

आपने पूरा आर्टिकल पढ़ लिया 🎬 चलिए अब देखते हैं आपने कितना ध्यान दिया!
“दृश्यम 3 में अजय देवगन के किरदार का क्या नाम है?
अजय देवगन की पत्नी का किरदार किस एक्ट्रेस ने निभाया है?
दृश्यम 3 मलयालम के निर्देशक का क्या नाम है?
दृश्यम 3 में तब्बू का क्या किरदार है?
दृश्यम 3 मलयालम कब रिलीज होगी?