मुंबई। Yahin Guzaar Doon Song: बिग बॉस के घर में अमाल मलिक और फरहाना भट्ट का सफर कई पड़ावों से गुजरा। दोनों के बीच कभी दुश्मनी, कभी दोस्ती और कभी नजदीकियों ने फैंस को कभी कन्फ्यूज किया तो कभी प्रभावित किया।
हालांकि, शो के अंतिम दिनों में जिस तरह फरहाना और अमाल के बीच नजदीकियां बढ़ीं, उससे एक बात तो साफ हो गई थी कि दोनों के रिश्ते का सफर बिग बॉस के साथ खत्म होने वाला नहीं।
अमाल के यू-ट्यूब चैनल पर आया गाना
बिग बॉस में शुरू हुआ दोनों का सफर अब एक नये पड़ाव पर पहुंचा है। अमाल और फरहाना का पहला प्रोजेक्ट एक गाने के रूप में सामने आया है, जिसका शीर्षक है यहीं गुजार दूं। इस गाने का प्रमोशन कई दिनों से सोशल मीडिया में चल रहा था और अब वेलेंटाइन डे पर गाना वीडियो के साथ रिलीज कर दिया गया है। अमाल ने गाना अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।
गाने की शुरुआत अमाल और फरहाना के बीच झगड़े के साथ होती है, जैसा कि बिग बॉस में हुआ था। गाना जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, प्यार और तकरार के दृश्य सामने आते हैं। गाने को श्रेया घोषाल और अमाल ने आवाज दी है। बोल कुणाल वर्मा के हैं और संगीत अमाल ने ही दिया है।
यह भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने किया रिटायरमेंट का एलान, सिंगर की सोशल मीडिया पोस्ट से हड़कंप
दो घंटे में 27 लाख से ज्यादा व्यूज
गाने के वीडियो का निर्देशन कृष त्रिवेदी ने किया है। रिलीज करने के लगभग 2 घंटे में गाने को 27 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
यहीं गुजार दूं गाना फैंस को पसंद औ रहा है और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपने जज्बात जाहिर किये हैं। कई फैंस ने अमाल और फरहाना की कैमिस्ट्री की तारीफ की है। फैंस ने फरहाना और अमाल के बीच तकरार को भी नोटिस किया, जो बिग बॉस की याद दिलाता है। फरहाना, अमाल से कहती हैं- तू है कौन अमाल मलिक।

