मुंबई। Mardaani 3 Box Office Day 21: रानी मुखर्जी स्टारर मर्दानी 3 ने सिनेमाघरों में तीन हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है और इसी के साथ यह इस फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मर्दानी 3 अब 50 करोड़ के आंकड़े से कुछ ही पीछे है। वहीं, रानी के करियर की सोलो लीड में भी यह सबसे बड़ी सफलता है।
गुरुवार (19 फरवरी) को मर्दानी 3 ने 40 लाख रुपये के साथ तीसरा हफ्ता पूरा किया, जिसके बाद इसका तीन हफ्तों या 21 दिनों का नेट कलेक्शन 47.55 करोड़ हो गया। गौरतलब है कि तीसरे हफ्ते में फिल्म की गति काफी घट गई है और कलेक्शन एक करोड़ से नीचे पहुंच गये हैं। हालांकि, उम्मीद है कि फिल्म 50 करोड़ का लाइफ टाइम कलेक्शन तो कर ही लेगी।
मर्दानी फ्रेंचाइजी की अन्य फिल्मों से तुलना
अगर, इस फ्रेंचाइजी की अन्य फिल्मों की बात करें तो साल 2014 में मर्दानी की शुरुआत दिवंगत प्रदीप सरकार निर्देशित फिल्म के साथ हुई थी। इस फिल्म ने 35.85 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि 2019 में इसका दूसरा भाग आया, जिसे गोपी पुथरन ने निर्देशित किया था। इस फिल्म ने 47.51 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
मर्दानी 3 (2026) – 47.55 करोड़ (अब भी सिनेमाघरों में जारी)
मर्दानी 2 (2019) – 47.51 करोड़
मर्दानी (2014) – 35.85 करोड़
तीन हफ्तों में ऐसी रही फिल्म की चाल
मर्दानी 3 बॉर्डर 2 के एक हफ्ते बाद 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, मगर फिल्म ने बॉर्डर 2 के सामने अपनी पकड़ बनाकर रखी और बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कलेक्शन किया। फिल्म ने 4 करोड़ की ओपनिंग ली और 17.25 करोड़ ओपनिंग वीकेंड में जमा कर लिये।
इसके बाद पहले हफ्ते में 26.55 करोड़ और दूसरे हफ्ते में 15.65 करोड़ जुटा लिये। तीसरे हफ्ते में मर्दानी 3 ने 5.35 करोड़ नेट कलेक्शन किया।
WEEK 1 (30 जनवरी-5 फरवरी)
- Day 1 (शुक्रवार): ₹4 करोड़
- Day 2 (शनिवार): ₹6 करोड़
- Day 3 (रविवार): ₹7.25 करोड़
ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन: ₹17.25 करोड़
- Day 4 (सोमवार): ₹2.40 करोड़
- Day 5 (मंगलवार): ₹2.70 करोड़
- Day 6 (बुधवार): ₹2.20 करोड़
- Day 7 (गुरुवार): ₹2 करोड़
पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹26.55 करोड़
WEEK 2 (6-12 फरवरी)
- Day 8 (शुक्रवार): ₹2.15 करोड़
- Day 9 (शनिवार): ₹3.85 करोड़
- Day 10 (रविवार): ₹4.55 करोड़
दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹10.55 करोड़
- Day 11 (सोमवार): ₹1.30 करोड़
- Day 12 (मंगलवार): ₹1.60 करोड़
- Day 13 (बुधवार): ₹1.10 करोड़
- Day 14 (गुरुवार): ₹1.10 करोड़
दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹15.65 करोड़
दो हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹42.20 करोड़
WEEK 3 (13-19 फरवरी)
- Day 15 (शुक्रवार): ₹65 लाख
- Day 16 (शनिवार): ₹1.75 करोड़
- Day 17 (रविवार): ₹1.15 करोड़
तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹3.55 करोड़
- Day 18 (सोमवार): ₹45 लाख
- Day 19 (मंगलवार): ₹55 लाख
- Day 20 (बुधवार): ₹40 लाख
- Day 21 (गुरुवार): ₹40 लाख
तीसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹5.35 करोड़
तीन हफ्तों का नेट कलेक्शन: ₹47.55 करोड़
वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो मर्दानी 3 फ्रेंचाइजी की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। मर्दानी ने 57 करोड़ और मर्दानी 2 ने 64 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था, जबकि मर्दानी 3 तीन हफ्तों में 71.70 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड कर चुकी है।
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित मर्दानी 3 फ्रेंचाइजी की उस विरासत को आगे बढ़ाती है, जो हार्ड-हिटिंग और सामाजिक रूप से प्रासंगिक कहानियों के लिए जानी जाती है।

