O Romeo Box Office Day 7: पहले हफ्ते में 50 करोड़ के पार ‘ओ रोमियो’, बनेगी विशाल-शाहिद की सबसे सफल फिल्म?

O Romeo box office collection 7 days. PHoto- X

मुंबई। O Romeo Box Office Day 7: शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो ने थिएटर्स में एक हफ्ते का समय पूरा कर लिया है और इस दौरान फिल्म ने 50 करोड़ के अहम पड़ाव को पार कर लिया। फिल्म की गति वैसे तो कुछ खास नहीं है, मगर शाहिद कपूर और निर्देशक विशाल भारद्वाज की जोड़ी की यह सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बनने के रास्ते पर चल रही है।

शाहिद और विशाल की हाइएस्ट ग्रॉसर हैदर है, जिसने 56.09 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। दूसरे हफ्ते में ओ रोमियो हैदर को पीछे छोड़ देगी।

गुरुवार को मिले 3 करोड़

गुरुवार (19 फरवरी) को ओ रोमियो ने 3.10 करो़ड़ के साथ पहला हफ्ता पूरा और ओपनिंग वीक का नेट कलेक्शन हो गया 52.51 करोड़। ओ रोमियो शाहिद के करियर की सातवीं सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। ओ रोमियो जल्द ही हैदर को हटाकर छठे पायदान पर आ जाएगी।

यह भी पढ़ें: Toxic Teaser Out: एक्शन और स्टाइल से सजा ‘टॉक्सिक’ का टीजर आउट, क्या उड़ेगी ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स की नींद?

WEEK 1 (13-19 फरवरी)

  • Day 1 (शुक्रवार): ₹9.01 करोड़
  • Day 2 (शनिवार): ₹14.50 करोड़
  • Day 3 (रविवार): ₹11 करोड़

ओपनिंग वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹34.51 करोड़

  • Day 4 (सोमवार): ₹5.10 करोड़
  • Day 5 (मंगलवार): ₹5.90 करोड़
  • Day 6 (बुधवार): ₹3.90 करोड़
  • Day 7 (गुरुवार): ₹3.10 करोड़

पहले हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹52.51 करोड़

शाहिद की फिल्म ओवरसीज में भी अपना जोर दिखा रही है, जिसे मिलाकर इसका सात दिनों का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 74.80 करोड़ हो गया है।

ओ रोमियो इस साल की भी दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। इस साल की टॉप फिल्मों की बात करें तो बॉर्डर 2 पहले पायदान पर है, जिसने 350 करोड़ से अधिक नेट कलेक्शन कर चुकी है। वहीं, तीसरे स्थान पर मर्दानी 3 है, जिसने 47.55 करोड़ जुटा लिये हैं।

ओ रोमिया का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में नाना पाटेकर, अनिवाश तिवारी, विक्रांत मैसी, हुसैन दलाल, दिशा पाटनी और तमन्ना भाटिया प्रमुख किरदारों में हैं।