The Kerala Story 2 Vs The Kerala Story: पहली फिल्म के मुकाबले ‘द केरल स्टोरी 2’ की कमाई में 70 फीसदी गिरावट

The Kerala Story 2 Vs The Kerala Story: Photo- X

मुंबई। The Kerala Story 2 Vs The Kerala Story: चार दिनों में ही ‘द केरल स्टोरी 2’ की निकली हवा, पहले भाग के मुकाबले 70 फीसदी कम कमाईविवादों के बीच रिलीज हुई विपुल अमृतलाल शाह की फिल्म सोशल ड्रामा फिल्म द केरल स्टोरी 2 गोज बियॉन्ड बॉक्स ऑफिस पर चल रही है, मगर द केरल स्टोरी के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी कम है। रिलीज के चार दिनों में द केरल स्टोरी 2 ने पहले भाग के मुकाबले 70 फीसदी कम कलेक्शन किया है।

फिल्म की कमाई इस बात का संकेत है कि दूसरे भाग को लेकर लोगों में वैसी दिलचस्पी नहीं है, जो पहले भाग के लिए थी।

4 दिनों में 12.80 करोड़

27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ने केरल हाई कोर्ट में केस के चलते सिर्फ 75 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। हालांकि, दूसरे दिन जब फिल्म पर लगी रोक केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने हटा दी तो फिल्म ने 4.65 करोड़ कलेक्शन कर लिया।

इसके बाद रविवार को फिल्म ने रफ्तार बरकरार रखी और 4.75 करोड़ जमा किये। सोमवार को वर्किंग वीक शुरू होने के बाद फिल्म ने लगभग 2.65 करोड़ नेट कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर फिल्म का चार दिनों नेट कलेक्शन 12.80 करोड़ हो चुका है। हालांकि, यह अनुमान ही है। अंतिम आंकड़ा बदल सकता है।

यह भी पढ़ें: March Movies in Cinemas: ‘टॉक्सिक’ और ‘धुरंधर 2’ के नाम रहेगा मार्च, बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की ये फिल्में भी होंगी रिलीज

द केरल स्टोरी के मुकाबले कम कमाई

अगर, इस साल रिलीज हुई फिल्मों पर गौर करें तो द केरल स्टोरी 2 की शुरुआती कमाई कई अन्य नॉन स्टारर फिल्मों से बेहतर है, मगर इसकी प्रीक्वल द केरल स्टोरी के मुकाबले कुछ भी नहीं है।

2022 में आई द केरल स्टोरी ने 8.05 करोड़ की ओपनिंग ली थी। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 11.01 करोड़, तीसरे दिन 16.43 करोड़ और चौथे दिन 10.03 करोड़ नेट कलेक्शन किया था।

द केरल स्टोरी ने रिलीज के चार दिनों में 45.52 करोड़ जुटा लिये थे। जाहिर है कि दूसरे भाग की कमाई पहले भाग के मुकाबले 70 फीसदी कम है।

दिनद केरल स्टोरी 2 (2026)द केरल स्टोरी (2022)
ओपनिंग (शुक्रवार)75 लाख8.05 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार)4.65 करोड़11.01 करोड़
तीसरा दिन (रविवार)4.75 करोड़16.43 करोड़
चौथा दिन (सोमवार)2.65 करोड़10.03 करोड़
चार दिनों का कलेक्शन12.80 करोड़ (लगभग)45.52 करोड़

द केरल स्टोरी की कहानी ऐसी युवतियों पर आधारित थी, जिन्हें मुस्लिम महिला और युवक बरगलाकर धर्म परिवर्तन करवा देते हैं और फिर सीरिया पहुंचा दिया जाता है, जहां सेक्स स्लेव बना लिया जाता है।

दूसरे भाग की कहानी भारत के विभिन्न राज्यों में कथित लव जिहाद को रेखांकित करती है। केंद्र में तीन हिंदू लड़कियां हैं, जिन्हें मुस्लिम युवक अपने प्यार में फंसाकर मजहब बदलने के लिए जुल्म ढहाते हैं।

दोनों ही फिल्मों को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। हालांकि, पहले भाग के मुकाबले दूसरे भाग को राजनीतिक पार्टी का सपोर्ट कम मिला है। द केरल स्टोरी को भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों ने जमकर प्रमोट किया था।