Oscars 2026 समारोह में Priyanka Chopra Jonas और रॉबर्ट डाउनी जूनियर समेत ये सितारे देंगे पुरस्कार, पढ़ें पूरी लिस्ट

Priyanka Chopra Jonas to present award at 98th Oscars. Photo- X

मुंबई। Oscars 2026: द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा आयोजित ऑस्कर अवॉर्ड्स का 98वां चैप्टर अब ज्यादा दूर नहीं है। 15 मार्च को पुरस्कार समारोह का आयोजन होगा, जिसमें विजेताओं की घोषणा की जाएगी और उन्हें ऑस्कर की ट्रॉफी प्रदान दी जाएगी।

इस बार समारोह में जिन सितारों को प्रेजेंटर के तौर पर आमंत्रित किया गया है, उन्हें प्रियंका चोपड़ा जोनस भी शामिल हैं, जो हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। प्रियंका के अलावा हॉलीवुड के कई अन्य जाने-माने कलाकार भी इस लिस्ट में शामिल हैं। इनमें कई ऑस्कर विजेता भी हैं।

98वें ऑस्कर्स के प्रेजेंटर्स की लिस्ट

98वें ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में अब तक जिन कलाकारों के बतौर प्रजेंटर शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है, उनकी लिस्ट इस प्रकार है:

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Nominations: ‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस, भारत की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर रेस से हुई बाहर

  • विल आर्नेट (Will Arnett)
  • प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas)
  • रॉबर्ट डाउनी जूनियर (Robert Downy Jr.)- ऑपेनहाइमर के लिए 2024 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर जीता।
  • एन हैथवे (Anne Hathway)- लेस मिसरेबल्स के लिए 2013 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस श्रेणी में ऑस्कर जीता।
  • पॉल मेस्कल (Paul Mescal)
  • ग्विनथ पाल्ट्रो (Gwyneth Paltrow)- 1999 में शेक्सपियर इन लव के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर जीता।
  • एड्रीन ब्रोडी (Adrien Brody)- दो बार बेस्ट एक्टर श्रेणी में ऑस्कर विजेता, द पियानिस्ट (2003) और द ब्रुटलिस्ट (2025)
  • हाविये बादम (Javier Bardem)- 2008 में नो कंट्री फॉर ओल्ड मेन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर विजेता।
  • कीरन कुल्किन (Kieran Culkin)- अ रियल पेन के लिे 2025 में बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर श्रेणी में ऑस्कर विनर।
  • क्रिस एवांस (Chris Evans)
  • चेस इनफिनिटी (Chase Infinity)
  • माइकी मैडिसन (Mikey Madison)- 2025 में एनोरा के लिए बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में ऑस्कर विजेता।
  • डेमी मूर (Demi Moore)
  • कुमेल ननजियानी (Kumail Nanjiani)
  • माया रुडोल्फ (Maya Rudolph)
  • जोइ सल्डाना (Zoe Saldana)- 2025 में एमिलिया पेरेज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस अवॉर्ड की विजेता।

कब और कहां देखें ऑस्कर समारोह?

98वें ऑस्कर्स 15 मार्च को ओवेशन हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में शाम 7 बजे (ET)/शाम 4 बजे (PT) आयोजित किये जाएंगे। इनका सीधा प्रसारण एबीसी पर होगा और हुलु ऐप पर स्ट्रीमिंग की जा सकती है। दुनियाभर के 200 क्षेत्रों में ऑस्कर्स का लाइव देखा जा सकेगा।

भारतीय समयानुसार समारोह 16 मार्च को सुबह 5.30 बजे से शुरू होगा। भारतीय दर्शक एकेडमी के यू-ट्यूब चैनल और जिओ हॉटस्टार ऐप पर इसका सीधा प्रसारण देख सकते हैं। पुरस्कार समारोह को कोनन ओ ब्रायन होस्ट करेंगे।

नामांकनों की घोषणा 22 जनवरी को की गई थी। ऑस्कर-नामांकित अभिनेत्री डैनियल ब्रुक्स और अभिनेता लुइस पुलमैन ने लॉस एंजिल्स में अकादमी के सैमुअल गोल्डविन थिएटर से लाइव प्रसारण में नामांकनों का एलान किया।

इस वर्ष की नामांकनों में रायन कूगलर की हॉरर म्यूजिकल फिल्म सिनर्स ने इतिहास रच दिया है। इस फिल्म को 16 नामांकन प्राप्त किए, जो ऑस्कर इतिहास में किसी एक फिल्म को मिलने वाले सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस हैं। इसके बाद पॉल थॉमस एंडरसन की वन बैटल आफ्टर अनादर ने 13 नामांकन हासिल किए।