Oscars 2026 Winners List: ‘वन बैटल आफ्टर एनादर’ बेस्ट पिक्चर, माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकली बेस्ट एक्ट्रेस

98th Academy Awards winners full list. Photo- X

मुंबई। Oscars 2026 Winners List: हॉलीवुड में 15 मार्च की शाम (भारतीय समानुसार 16 मार्च सुबह) 98वें ऑस्कर्स अवॉर्ड समारोह का भव्य आयोजन हॉलीवुड में किया गया, जिसमें ये प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं की घोषणा की गई। इस बार ऑस्कर समारोह में वन बैटल आफ्टर एनादर और सिनर्स का जलवा रहा।

वन बैटल आफ्टर एनादर ने जहां बेस्ट पिक्चर का पुरस्कार अपने नाम किया, वहीं सिनर्स के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर और हैमनेट के लिए जेसी बकली को बेस्ट एक्ट्रेस घोषित किया गया। सिनर्स ने ऑस्कर के इतिहास में सर्वाधिक 16 नॉमिनेशंस हासिल किये थे, जबकि वन बैटल आफ्टर को 13 नॉमिनेशंस मिले थे।

बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म श्रेणी की विजेता नॉर्वे की फिल्म सेंटिमेंटल वैल्यू रही। इसकी घोषणा प्रियंका चोपड़ा जोनस ने की थी। इस कैटेगरी में भारत की ओर से आधिकारिक प्रविष्टि होमबाउंड शॉर्ट लिस्ट में शामिल हुई, मगर नॉमिनेशंस में जगह नहीं बना सकी।

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Nominations: ‘सिनर्स’ को मिले सबसे ज्यादा 16 नॉमिनेशंस, भारत की ‘होमबाउंड’ ऑस्कर रेस से हुई बाहर

Highlights of the 98th Oscar Award Ceremony

  • समारोह की मेजबानी कोनन ओ’ब्रायन ने की, जिन्होंने हास्य से दर्शकों को बांधे रखा।
  • ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म, निर्देशक और अनुकूलित पटकथा सहित छह पुरस्कार जीते।
  • माइकल बी. जॉर्डन ने ‘सिनर्स’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता और अपने भाषण में रायन कूग्लर को धन्यवाद दिया।
  • जेसी बकली ने ‘हैमनेट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीतने का जश्न अपने पूरे परिवार के साथ जश्न मनाया, जिन्हें आयरलैंड से उड़ान भरकर लाया गया था।
  • ‘कास्टिंग’ श्रेणी में कैसैंड्रा कुलुकुंडिस ने पहली बार जीत हासिल कर इतिहास रचा। यह श्रेणी इसी साल से जोड़ी गई है।
  • निकोल किडमैन और इवान मैकग्रेगर ने ‘मूलिन रूज’ की 25वीं वर्षगांठ पर पुनर्मिलन किया और सर्वश्रेष्ठ फिल्म पुरस्कार प्रस्तुत किया।
  • रेड कार्पेट 900 फीट लंबा था, जहां सितारों ने फैशन का जलवा दिखाया। पॉल थॉमस एंडरसन ने पुरस्कार स्वीकारते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “आप लोगों ने मुझसे इसके लिए बहुत मेहनत करवाई!” समारोह में भावुक पल थे, जैसे शॉन पेन का दूर से पुरस्कार और ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ का एनिमेटेड फीचर जीतना।

98वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह के विजेताओं की पूरी लिस्ट:

Best Picture: एडम सोम्नर, सारा मर्फी और पॉल थॉमस एंडरसन (Adam Somner, Sara Murphy and Paul Thomas Anderson) – One Battle after Another

International Feature Film: नॉर्वे (Norway) – Sentimental Value

Actor in a Leading Role: माइकल बी. जॉर्डन (Michael B. Jordan) – Sinners

Actor in a Supporting Role: शॉन पेन (Sean Penn) – One Battle after Another

Actress in a Leading Role: जेसी बकली (Jessie Buckley) – Hamnet

Actress in a Supporting Role: एमी मैडिगन (Amy Madigan) – Weapons

Directing: पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) – One Battle after Another

Writing (Original Screenplay): रायन कूग्लर (Ryan Coogler) – Sinners

Writing (Adapted Screenplay): पॉल थॉमस एंडरसन (Paul Thomas Anderson) – One Battle after Another

Music (Original Score): लुडविग गोरांसन (Ludwig Goransson) – Sinners

Music (Original Song): ईजेए, मार्क सोनेंब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू हान ली, ही डोंग नाम, जियोंग हून सियो और टेडी पार्क (EJAE, Mark Sonnenblick, Joong Gyu Kwak, Yu Han Lee, Hee Dong Nam, Jeong Hoon Seo and Teddy Park) – “Golden” from KPop Demon Hunters

Cinematography: ऑटम दुराल्ड अर्कापॉ (Autumn Durald Arkapaw) – Sinners

Film Editing: एंडी जर्जेन्सन (Andy Jurgensen) – One Battle after Another

Costume Design: केट हॉले (Kate Hawley) – Frankenstein

Makeup and Hairstyling: माइक हिल, जॉर्डन सैमुअल और क्लियोना फ्यूरी (Mike Hill, Jordan Samuel and Cliona Furey) – Frankenstein

Production Design: तमारा डेवेरेल (प्रोडक्शन डिज़ाइन) और शेन वियू (सेट डेकोरेशन) (Tamara Deverell (Production Design) and Shane Vieau (Set Decoration)) – Frankenstein

Sound: गैरेथ जॉन, अल नेल्सन, ग्वेंडोलिन येट्स व्हिटल, गैरी ए. रिज़ो और जुआन पेराल्टा (Gareth John, Al Nelson, Gwendolyn Yates Whittle, Gary A. Rizzo and Juan Peralta) – F1

Visual Effects: जो लेटेरी, रिचर्ड बैनहम, एरिक सैंडन और डैनियल बैरेट (Joe Letteri, Richard Baneham, Eric Saindon and Daniel Barrett) – Avatar: Fire and Ash

Casting: कैसैंड्रा कुलुकुंडिस (Cassandra Kulukundis) – One Battle after Another

Animated Feature Film: मैगी कांग, क्रिस एपेलहैंस और मिशेल एल.एम. वोंग (Maggie Kang, Chris Appelhans and Michelle L.M. Wong) – KPop Demon Hunters

Animated Short Film: क्रिस लाविस और मैसिएक श्चेर्बोव्स्की (Chris Lavis and Maciek Szczerbowski) – The Girl Who Cried Pearls

Documentary Feature Film: डेविड बोरेनस्टीन, पावेल तालांकिन, हेले फैबर और अल्ज़बेटा कारास्कोवा (David Borenstein, Pavel Talankin, Helle Faber and Alžběta Karásková) – Mr. Nobody against Putin

Documentary Short Film: जोशुआ सेफ्टेल और कोनॉल जोन्स (Joshua Seftel and Conall Jones) – All the Empty Rooms

Live Action Short Film: सैम ए. डेविस और जैक पियाट (Sam A. Davis and Jack Piatt) – The Singers; एलेक्ज़ैंडर सिंह और नताली मुस्तेता (Alexandre Singh and Natalie Musteata) – Two People Exchanging Saliva