Oscars 2026 Nominations VS Wins: ‘सिनर्स’ पर भारी ‘वन बैटल…’, 9 नॉमिनेशंस के बावजूद ‘मार्टी सुप्रीम’ का नहीं खुला खाता

Oscars 2026 Nominations Vs Wins. Photo- X

मुंबई। Oscars 2026 Nominations VS Wins: हॉलीवुड में रविवार शाम (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह) हुए रंगारंग ऑस्कर अवॉर्ड समारोह में सितारों की महफिल सजी और साल 2025 में रिलीज हुई फिल्मों के लिए प्रतिभाशाली कलाकारों और फिल्मकारों को सम्मानित किया गया।

समारोह में 24 श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की गई, जिसमें कुछ के सिर जीत का सेहरा बंधा तो कुछ के हाथ निराशा आई। दिलचस्प बात यह है कि इस बार ऑस्कर पुरस्कार समारोह में ऐसी भी फिल्में रहीं, जिन्होंने नॉमिनेशंस में तो अपनी जोरदार धमक दिखाई, मगर जीत की बारी आई तो हाथ खाली रहे।

वहीं, कुछ फिल्में ऐसी रहीं, जिन्होंने नॉमिनेशंस की लिस्ट में तो उतना दमखम नहीं दिखाया, मगर ऑस्कर ट्रॉफीज जमा करने में अव्वल रहीं।

सिनर्स और वन बैटल आफ्टर एनादर में रही टक्कर

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के नॉमिनेशंस की जब घोषणा हुई थी तो सिनर्स ने इतिहास रचते हुए 16 नॉमिनेशंस झटके थे। इतने नॉमिनेशंस ऑस्कर के इतिहास में आज तक किसी फिल्म को नही मिले। हालांकि, अंतिम जीत की बारी आई तो सिनर्स वन बैटल आफ्टर एनादर से पिछड़ गई, जिसे 13 नॉमिनेशंस मिले थे।

सिनर्स ने बेस्टर एक्टर समेत 4 ट्रॉफीज अपने नाम कीं, वहीं वन बैटल आफ्टर एनादर ने बेस्टर पिक्चर और डायरेक्टर समेत 6 श्रेणियों में ट्रॉफीज जीतकर इस बार के ऑस्कर में सबसे अधिक पुरस्कार बटोरने वाली फिल्म का दर्जा पाया।

के पॉप डेमन हंटर्स का रिकॉर्ड शत-प्रतिशत रहा। यह फिल्म 2 कैटेगरीज में नॉमिनेटेड थी और दोनों में ही जीत दर्ज की। अवतार फायर एंड ऐश का रिकॉर्ड 50 फीसदी रहा। दो कैटेगरीज में नॉमिनेटेड फिल्म ने एक में जीत हासिल की।

यह भी पढ़ें: Oscars 2026: ऑटम दुराल्ड अर्कापॉ ने रचा इतिहास! पुरुषों के दबदबे वाली इस कैटेगरी में अवॉर्ड जीतने वाली पहली महिला

फिल्मनॉमिनेशंसजीतविजेता का नाम
Sinners164Best Actor (Michael B. Jordan), Original Screenplay, Score, Cinematography
One Battle After Another136Best Picture, Director, Adapted Screenplay, Supporting Actor, Casting
Hamnet 81Best Actress (Jessie Buckley)
Frankenstein 73Production Design, Makeup & Hairstyling, Costume Design
Sentimental Value91International Feature Film
KPop Demon Hunters 22Animated Feature, Original Song
F141Sound
Avatar: Fire and Ash21Visual Effects
Weapons11Supporting Actress (Amy Madigan)
Mr. Nobody Against Putin11Documentary Feature

सेंटिमेंटल वैल्यू का नतीजा भी चौंकाने वाला रहा। इस फिल्म को 9 नॉमिनेशंस मिले थे, मगर सिर्फ एक ऑस्कर जीत सकी, वो भी बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में। हैमनेट की भी चर्चा थी, जिसने 8 नॉमिनेशंस जीते, मगर सिर्फ बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में पुरस्कार जीत सकी।

2025 की बेहद चर्चित और सफल फिल्म एफ वन ने चार नॉमिनेशंस के मुकाबले सिर्फ एक में जीत दर्ज की। नेटफ्लिक्स की फिल्म फ्रैंकेंस्टाइन ने जरूर चौंकाया, जिसने 7 नॉमिनेशंस में से 3 में जीत हासिल की।

इन फिल्मों का नहीं खुला खाता

अब बात उन फिल्मों की जिन्होंने नॉमिनेशंस में तो झंडे गाड़े, मगर असली जीत के समय खाता नहीं खोल सकीं। इनमें सबसे चौंकाने वाला नाम है- मार्टी सुप्रीम। इस बहुचर्चित फिल्म ने बेस्ट पिक्चर, बेस्टर एक्टर और बेस्ट डायरेक्शन समेत 9 श्रेणियों में नॉमिनेशंस जीते थे, मगर एक भी ट्रॉफी नहीं जीती। मार्टी सुप्रीम बेस्टर और बेस्टर पिक्चर कैटेगरीज में भी नॉमिनेट थी।

बुगोनिया भी ऐसी फिल्म रही, जिसने 4 नॉमिनेशंस हासिल किये, मगर एक भी नहीं जीता। ट्रेन ड्रीम्स भी 4 नॉमिनेशंस के बावजूद एक भी पुरस्कार नहीं जीत पाई।

यह भी पढ़ें: Oscars 2026 Winners List: ‘वन बैटल आफ्टर एनादर’ बेस्ट पिक्चर, माइकल बी जॉर्डन बेस्ट एक्टर, जेसी बकली बेस्ट एक्ट्रेस

फिल्मनॉमिनेशंसजीत
Marty Supreme90
Bugonia40
Train Dreams40