Dhurandhar 2 Box Office Day 18: हिंदी में 1000 करोड़ क्लब की दहलीज पर ‘धुरंधर 2’, वर्ल्डवाइड 1600 करोड़ के पार

Dhurandhar box office collection 18 days. Photo- X

मुंबई। Dhurandhar 2 Box Office Day 18: रणवीर सिंह की स्पाइ एक्शन फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में नया अध्याय लिखने जा रही है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 1000 करोड़ का पड़ाव पार कर चुकी ‘धुरंधर 2’ सिर्फ हिंदी भाषा में 1000 करोड़ क्लब का फीता काटने वाली है।

उम्मीद है कि आज तीसरे सोमवार को फिल्म यह कारनामा भी कर लेगी और हिंदी सिनेमा में 1000 करोड़ क्लब का उद्घाटन हो जाएगा। वहीं, वर्ल्डवाइड धुरंधर 2, 1600 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन करके तीसरी हाइएस्ट ग्रॉसिंग भारतीय फिल्म बन चुकी है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1041 करोड़ कलेक्शन

आदित्य धर निर्देशित धुरंधर 2 ने तीसरे रविवार को 30 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सभी भाषाओं में 18 दिनों का नेट कलेक्शन 1041 करोड़ हो गया है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ने वहीं, सिर्फ हिंदी की बात करें तो फिल्म 974 करोड़ नेट कलेक्शन 18 दिनों में कर चुकी है।

फिल्म के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे:

19 मार्च को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म ने चार दिनों के ओपनिंग वीकेंड में सभी भाषाओं में 466 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि 8 दिनों के ओपनिंग वीक में इसका कलेक्शन 690 करोड़ हो गया।

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में 177 करोड़ नेट कलेक्शन किया था, जबकि तीसरे वीकेंड में 80 करोड़ नेट कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर फिल्म आई तो बोलने लगे… झूठ है’, रणवीर सिंह की फिल्म को फर्जी बताने वालों पर चुनावी रैली में बरसे पीएम मोदी!

WEEK 1 (19-26 मार्च)

  • Day 1 (गुरुवार): ₹145 करोड़ ( ₹43 करोड़ पेड प्रीव्यूज मिलाकर)
  • Day 2 (शुक्रवार): ₹83 करोड़
  • Day 3 (शनिवार): ₹117 करोड़
  • Day 4 (रविवार): ₹121 करोड़

ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन (4 Days + Paid Previews): ₹466 करोड़

  • Day 5 (सोमवार): ₹64 करोड़
  • Day 6 (मंगलवार): ₹58 करोड़
  • Day 7 (बुधवार): ₹49 करोड़
  • Day 8 (गुरुवार): ₹53 करोड़

ओपनिंग वीक (8 दिन) में नेट कलेक्शन: ₹690 करोड़

WEEK 2 (27 मार्च-2 अप्रैल)

  • Day 9 (शुक्रवार): ₹42 करोड़
  • Day 10 (शनिवार): ₹64 करोड़
  • Day 11 (रविवार): ₹71 करोड़

दूसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: ₹177 करोड़

  • Day 12 (सोमवार): ₹26 करोड़
  • Day 13 (मंगलवार): ₹28 करोड़
  • Day 14 (बुधवार): ₹21 करोड़
  • Day 15 (गुरुवार): ₹19 करोड़

दूसरे हफ्ते का नेट कलेक्शन: ₹271 करोड़

दो हफ्तों का नेट कलेकशन: ₹961 करोड़

WEEK 3 (3- 6 अप्रैल)

  • Day 16 (शुक्रवार): ₹23 करोड़
  • Day 17 (शनिवार): ₹27 करोड़
  • Day 18 (रविवार): ₹30 करोड़

तीसरे वीकेंड का नेट कलेक्शन: 80 करोड़

18 दिनों का नेट कलेकशन: ₹1041 करोड़

वर्ल्डवाइड 1622 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन

वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो धुरंधर 2, 1622 करोड़ 18 दिनों में ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है, जिसमें से 1228 करोड़ भारत में जमा किये हैं, जबकि 394 करोड़ ओवरसीज से आये हैं। इससे आगे अब आमिर खान की दंगल ही है, जिसने 1968.03 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन वर्ल्डवाइड किया था। हालांकि, इसका बड़ा हिस्सा चीनी बॉक्स ऑफिस से आया था।

दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 भारतीय फिल्में

  • दगंल: ₹1968.03 करोड़ (हिंदी)
  • बाहुबली 2: ₹1788.06 करोड़ (तेलुगु)
  • धुरंधर 2: ₹1622 करोड़ (हिंदी)
  • पुष्पा 2: ₹1742.10 करोड़ (तेलुगु)
  • धुरंधर: ₹1350 करोड़ (हिंदी)