What To Watch on OTT: इस वीकेंड होगा मनोरंजन का वार! अप्रैल के दूसरे शुक्रवार को ओटीटी पर फिल्मों की लम्बी कतार

Movies and web series available on OTT from Friday. Photo- X

मुंबई। What To Watch on OTT: सिनेमाघरों में धुरंधर धूम मचा रही है और आज से तेलुगु फिल्म डकैत एक प्रेम कथा भी आ गई है, जो हिंदी में भी रिलीज हुई है। वहीं, हॉलीवुड फिल्म प्रोजेक्ट हेल मैरी भी डटी हुई है। उधर, ओटीटी पर भी इस शुक्रवार कई नई फिल्में आई हैं। इनमें से कुछ थिएट्रिकल रिलीज के बाद ओटीटी पर उतरी हैं तो कुछ सीधे ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।

इनमें हिंदी फिल्में तू या मैं और ओ रोमियो शामिल हैं, जो सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आ गई हैं। एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा सीधे ओटीटी पर रिलीज हो गई है। स्क्रीन 7 थिएट्रिकल रन के बाद आज से ओटीटी पर देखी जा सकती है। कुछ अन्य भाषाओं की फिल्में भी वॉचिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

मतलब साफ है कि इस वीकेंड के लिए आपका कार्यक्रम पूरी तरह सेट हैं। घर बैठे-बैठे फिल्मोंं का लुत्फ उठा सकते हैं। अगर, वेब सीरीज के शौकीन हैं तो कुछ नये सीजन भी उपलब्ध हैं। इस वीकेंड ओटीटी पर मनोरंजन का वार होने वाला है। पूरी लिस्ट हाजिर है:

तू या मैं (Tu Yaa Main)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: सरवाइवल थ्रिलर
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह भी पढ़ें: April OTT Releases: ‘सितारे जमीन पर’ और ‘मामला लीगल है सीजन 2’ समेत अप्रैल में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और सीरीज

एवरीबडी लव्स सोहराब हांडा (Everybody Loves Sohrab Handa)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: जी5

हैक्स सीजन 5 (Hacks Season 5)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा सीरीज
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

ओ रोमियो (O Romeo)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: रोमांस एक्शन फिल्म
  • भाषा: हिंदी
  • प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

आउटकम (Outcome)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी प्लस

स्क्रीम 7 (Scream 7)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर:हॉरर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: बुक माइ शो

थाई किझावी (Thaai Kizhavi)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अफ्रैल
  • जॉनर: कॉमेडी ड्रामा फिल्म
  • भाषा: तमिल
  • प्लेटफॉर्म: जिओ हॉटस्टार

द ब्राइड (The Bride)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: साइ फाइ फैंटेसी हॉरर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: बुक माइ शो

थ्रैश (Thrash)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

तो ती आणि फुजी (Toh Ti Ani Fuji)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: रोमांस ड्रामा फिल्म
  • भाषा: मराठी
  • प्लेटफॉर्म: सोनी-लिव

टर्न ऑफ द टाइड सीजन 3 (Turn Of The Tide Season 3)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: ड्रामा सीरीज
  • भाषा: पुर्तगाली
  • प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

वाइल्डकैट (Wildcat)

  • स्ट्रीमिंग डेट: 10 अप्रैल
  • जॉनर: एक्शन थ्रिलर फिल्म
  • भाषा: अंग्रेजी
  • प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले, प्राइम वीडियो