मुंबई। Asha Bhosle Health Update: बॉलीवुड से एक चिंताजनक खबर आ रही है। हिंदी सिनेमा की लीजेंंड्री प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को तबीयत बिगड़ने पर मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 92 साल की दिग्गज गायिका चिकित्सकों की देखरेख में हैं। आशा की पोती जनाई भोसले ने उनकी सेहत के बारे में ताजा जानकारी दी है।
चेस्ट इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबीयत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शनिवार को आशा भोसले को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि सिंगर को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गये। इस खबर के आते ही फैंस के बीच सनसनी फैल गई। इंडस्ट्री के लोग और फैंस उनके सेहतमंद होने की कामना करने लगे।
रात को उनकी पोती जनाई ने सोशल मीडिया के जरिए हेल्थ अपडेट दिया, जिसके मुताबिक अत्याधिक थकान और सीने में संक्रमण के कारण आशा को अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। जनाई ने मीडिया और लोगों से निजता बनाये रखने की अपील की।
जनाई ने बताया कि सिंगर का इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी। जैसे ही अच्छी खबर आती है, जनाई खुद लोगों को बताएंगी।
यह भी पढ़ें: Kishore Kumar: ‘हीरो’ किशोर कुमार के लिए जब मोहम्मद रफी ने गाये गाने, इन फिल्मों में दी आवाज

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें, जनाई आशा भोसले के सबसे छोटे बेटे आनंद भोसले की बेटी हैं और खुद एक सिंगर हैं। जनाई अभी 24 साल की हैं। जनाई अपनी दादी आशा के बेहद करीब हैं। उनके सोशल मीडिया एकाउंट्स पर आशा के साथ तमाम तस्वीरें देखी जा सकती हैं। लीजेंड्री क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर की बेटी सारा, जनाई की बेस्ट फ्रेंड्स में शामिल हैं।
पीएम मोदी ने की स्वास्थ्य लाभ की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए आशा भोसले की सेहत पर चिंता जाहिर करने के साथ उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
12 हजार से ज्यादा गाये गाने
आशा भोसले हिंदी सिनेमा की उन गायिकाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सिनेमा को आकार दिया है। आशा ने 70 साल से ज्यादा के करियर में 12 हजार से अधिक गाने गाये हैं। 50 के दशक में उन्होंने उस दौर के सभी स्थापित गायकों से अधिक गाने गाये थे और हिंदी सिनेमा को कई लीजेंड्री गाने दिये हैं।
संगीतकार ओप नय्यर के साथ आशा की पार्टनरशिप कमार की रही। दोनों ने कई सुरीले गाने दिये, जो आज भी गुनगनाए जाते हैं। उनके अलावा आशा ने खय्याम, रवि, एसडी बर्मन, आरडी बर्मन, बप्पी लाहिड़ी, इलैयाराज, एआर रहमान, जयदेव, शंकर जयकिशन, अनु मलिक के साथ काफी गाने गाये।

