मुंबई। Lock UPP Season 2 Winner: डेढ़ हफ्तों बाद बुधवार को नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो ‘लॉकअप सीजन 2- सच या सजा’ का सफर पूरा हो गया। टास्क में अपनी काबिलियत और जुझारूपन के बूते श्रेया कालरा ने अपने सिर विजेता का ताज सजा लिया। श्रेया ने फाइनल रिडेम्पशन डे में अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए टास्क जीतकर ट्रॉफी और एक करोड़ की प्राइज मनी पर कब्जा किया।
फिनाले में क्या-क्या हुआ?
शो के फिनाले में मुकाबला पांच फाइनल कंटेस्टेंट्स- योगेश, शिवानी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे और राम कपूर के बीच था। शो की होस्ट जेलर फराह खान फिनाले का पहला टास्क लेकर आईं, जिसमें ट्रॉफी की फोटो को पजल के पीसेज जोड़कर पूरा करना था। इस मुकाबले में योगेश जीते, जबकि श्रेया और शिल्पी दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
सबसे कम पीसेज बोर्ड पर होने की वजह से राम कपूर टर्मिनेट हो गये, जिसके बाद श्रेया, शिल्पा, शिवांगी और योगेश टॉप फोर बने। फिनाले का दूसरा टास्क दूसरे जेलर रितेश देशमुख ने करवाया, जिसमें सिक्योर होने का मौका कंटेस्टेंट्स को दिया।
पिछले टास्क में फर्स्ट आने की वजह से योगेश को सारे स्टेटस देखने का एडवांटेज मिला और उन्होंने बाकी कंटेस्टेंट्स को पोजिशन लेने के लिए कहा। हालांकि, कंटेस्टेंट्स ने अपनी दिल की सुनी और अपनी पोजिशन ली। इस टास्क में शिल्पा शिंदे टर्मिनेट हुईं और फिनाले को टॉप 3 कंटेस्टेंट्स श्रेया, शिवांगी और योगेश मिले।
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और पत्रकारों ने सभी कंटेस्टेंट्स को अपने चुभते सवालों से असहज किया। कंटेस्टेंट्स ने खुद को यथा सम्भव डिफेंड किया।
जनता की जूरी, जेलर्स और इनमेट्स ने चुना विनर
फिनाले में सभी एक्स इनमेट्स और कुछ मेहमान जनता की जूरी के तौर पर शामिल हुए, जिन्होंने कंटेस्टेंट्स को लेकर अपनी राय दी। जूरी सदस्यों ने वोटिंग देकर टॉप 2 कंटेस्टेंट्स का चुनाव किया। इस राउंड में सबसे कम वोटों के साथ योगेश टर्मिनेट हुए और फिनाले के टॉप 2 कंटेस्टेंट्स मिले, जो शिवानी और श्रेया रहे।
शो की विनर का चुनाव जनता की जूरी, एक्स इनमेट्स और दोनों जेलर्स की वोटिंग के जरिए हुआ। दिलचस्प बात यह है कि एक्स इनमेट्स में ज्यादातर ने शिवांगी के पक्ष में वोट दिया, मगर जनता की जूरी के दम पर श्रेया शो की विनर बनीं।
रितेश और फराह ने आतिशबाजी और सेलिब्रेशन की बीच श्रेया को ट्रॉफी दी। लॉक अप सीजन 2 का निर्माण एकता कपूर ने किया।

