मुंबई। Who is Shreya Kalra: नेटफ्लिक्स के रिएलिटी शो लॉक अप सीजन 2 का पर्दा बुधवार को गिर गया। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा ने शो अपने नाम किया और जीत का ताज पहना। शो में श्रेया की जर्नी बेहद दिलचस्प रही। बदतमीज टैग के साथ एंट्री लेने वाली श्रेया ने अपनी समझदारी, जज्बे और सच को कुबूल करने की पॉवर से लोगों के दिल जीते। आइए, आपको बताते हैं श्रेया की जिंदगी की कुछ बातें।
शुरुआती जीवन और परिवार
श्रेया कालरा का जन्म 14 जनवरी 1997 को मध्य प्रदेश के इंदौर में एक पहाड़ी परिवार में हुआ। उनके पिता किशोर कालरा और माता राजकुमारी कालरा हैं। उनका एक भाई मनीष कालरा है। उन्होंने बचपन इंदौर और भोपाल में बिताया। श्रेया ने न्यू दिगंबर स्कूल, इंदौर से स्कूली पढ़ाई पूरी की और प्रिस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च, इंदौर से MBA किया।
करियर की शुरुआत
श्रेया ने 2018 में टिकटॉक पर डांस, लिप-सिंक और फैशन वीडियो बनाकर डिजिटल करियर शुरू किया। 2020 में टिकटॉक पर बैन के बाद वे इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर शिफ्ट हो गईं, जहां लाइफस्टाइल, एंटरटेनमेंट और क्रिएटर कंटेंट शेयर करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 2.2 फॉलोअर्स (खबर लिखे जाने तक) हैं।
उन्होंने 2020 में MTV रोडीज रेवोल्यूशन में वाइल्डकार्ड के रूप में हिस्सा लिया। इसके अलावा वे पॉडकास्ट डोंट स्पिल टू मच होस्ट करती हैं, वेब सीरीज और म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें डिजिटल क्रिएटर, एक्ट्रेस, पॉडकास्टर और रियलिटी शो पर्सनालिटी के रूप में जाना जाता है। श्रेया ने लॉक अप सीजन एक विनर मुनव्वर फरुकी के साथ जिओ हॉटस्टार का रिएलिटी शो सोसाइटी सीजन 2 भी होस्ट किया था।
यह भी पढ़ें: Lock UPP Season 2 Winner: रोमांचक फिनाले में श्रेया कालरा बनीं ‘लॉक अप सीजन 2’ की विनर, शिवांगी जोशी को दी शिकस्त

पर्सनल लाइफ
श्रेया टीवी एक्टर ऋषभ जायसवाल (ये रिश्ता क्या कहलाता है, अनुपमा फेम) के साथ रिलेशनशिप में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों मुंबई में साथ रहते हैं और फैंस उन्हें ‘रिश्या’ नाम से जानते हैं। ऋषभ श्रेया को सपोर्ट करने लॉक अप में भी गये थे।

पूरे सीजन में उनकी आउटस्पोकन नेचर, मजबूत गेम प्ले और कई विवादों (जैसे राम कपूर, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत आदि से झड़पें) ने उन्हें चर्चा का केंद्र बनाया। फाइनल में जूरी, पूर्व प्रतियोगियों और जेलर्स के वोट्स के आधार पर वह शिवांगी जोशी से सात वोटों के अंतर से आगे निकलीं।

