मुंबई: शाह रूख़ ख़ान की फ़िल्म हैपी न्यू ईयर का नया पोस्टर रिलीज़ हुआ है। पोस्टर में शाह रूख़ अपनी 8 पैक एब्स फ्लांट कर रहे हैं। साथ ही खून से सने हुए हैं। पोस्टर देखकर लगता है, कि इसी के लिए उन्होंने मेहनत करके एब्स की तादाद बढ़ाई है। पोस्टर पर दी गई कैच लाइन भी ध्यान खींचने वाली है। फ़िल्म दीवाली पर रिलीज़ हो रही है। फरहा ख़ान डायरेक्टिड हैपी न्यू ईयर में शाह रूख़ के अलावा अभिषेक बच्चन, बमन ईरानी, सोनू सूद, विवान शाह और दीपिका पादुकोणे लीड रोल्स में हैं।
Share This Post:


