मुंबई। Raid 2 Box Office Day 13: अजय देवगन की रेड 2 ने मंगलवार को अक्षय कुमार की स्काय फोर्स के लाइफ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़कर साल 2025 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया।
मंगलवार को रिलीज के 13वें दिन फिल्म ने 4.53 करोड़ नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसका 13 दिनों का नेट कलेक्शन (Raid 2 Box Office Day 13) 133.92 करोड़ हो गया। जनवरी में रिलीज हुई स्काय फोर्स ने 131.44 करोड़ लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
150 करोड़ तक पहुंचने के लिए रेड 2 को अब बस 16.08 करोड़ ही चाहिए, जो तीसरे वीकेंड तक मिल जाएगा।
रेड 2 से आगे अब बस विक्की कौशल की छावा ही है, जिसने 600 करोड़ नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। हालांकि, छावा का रिकॉर्ड टूटना फिलहाल मुश्किल है।
- छावा- 600.10 करोड़
- रेड 2- 133.92 करोड़*
- स्काय फोर्स- 131.44 करोड़
- सिकंदर- 103.45 करोड़
- जाट- 88.39 करोड़
- केसरी 2- 88.07 करोड़*
- देवा- 32.07 करोड़
- द डिप्लोमैट- 39.75 करोड़
- इमरजेंसी- 16.52 करोड़
- फतेह- 12.85 करोड़
रेड 2 रिलीज के दूसरे हफ्ते में चल रही है और फिल्म वर्किंग डेज में भी सधी हुई चाल से आगे बढ़ रही है। दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म के कलेक्शंस में गिरावट आई, जो वर्किंग वीक में एक सामान्य बात है।
यह भी पढ़ें: Sitaare Zameen Par Trailer: सीधे दिल में उतरता है ट्रेलर, डाउन सिंड्रोम बच्चों के कोच बन आमिर खान ने किया इम्प्रेस
दूसरे हफ्ते में रेड 2 का सफर
9 मई से शुरू हुए दूसरे हफ्ते में रेड 2 के प्रतिदिन कलेक्शंस इस प्रकार रहे-
- शुक्रवार- ₹5.01 करोड़ (9 मई)
- शनिवार- ₹8.52 करोड़ (10 मई)
- रविवार- ₹12.09 करोड़ (11 मई)
- सोमवार- ₹4.88 करोड़ (12 मई)
- मंगलवार- ₹4.53 करोड़ (13 मई)
पहले हफ्ते में जमा किये 98.89 करोड़
1 मई को रिलीज हुई फिल्म ने 8 मई को खत्म हुए पहले हफ्ते में 98.89 करोड़ नेट कलेक्शन किया था। गुरुवार को रिलीज होने के कारण पहले हफ्ते में इसे आठ दिन मिले। फर्स्ट वीक में रेड 2 का सफर यूं रहा-
- गुरुवार- ₹19.71 करोड़ (ओपनिंग)
- शुक्रवार- ₹13.05 करोड़
- शनिवार- ₹18.55 करोड़
- रविवार- ₹22.52 करोड़
ओपनिंग वीकेंड: 73.89 करोड़ (4 Days Weekend)
- सोमवार- ₹7.47 करोड़
- मंगलवार- ₹7.45 करोड़
- बुधवार- ₹4.81 करोड़
- गुरुवार- ₹5.33 करोड़
राज कुमार गुप्ता निर्देशित रेड 2 थ्रिलर ड्रामा फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक ईमानदार इनकम टैक्स कमिश्नर अमेय पटनायक के रोल में नजर आते हैं। वाणी कपूर उनकी पत्नी के किरदार में हैं। रेड 2 में रितेश देशमुख बाहुबली राजनेता दादा भाई बने हैं, जिनके घर पर अमेय ने 75वीं रेड डाली है।